Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
रोस्टेड टमैटो सूप
आपने टमैटो सूप तो खूब पिया होगा पर क्या आपने टमाटरों को ओवन में रोस्ट करने के बाद सूप बनाया है। अगर नहीं तो आज हम आपको रोस्टेड टमैटो सूप बनाना बताएंगे जिसमें टमाटर के साथ साथ हरी पत्तेदार प्याज को नमक मिर्च लगा कर ओवन में रोस्ट किया जाता है। यह रेसीपी बहतु ही आसान है जिसे खाने में बहुत ही स्वाद आता है। अगर आपको पता होगा कि अगर सब्जियों को रोस्ट कर के खाया जाए तो उसके अंदर के सारे महत्वपूर्ण तत्व वैसे के वैसे ही बने रहते हैं और उसका स्वाद भी वैसा ही रहता है।
रोस्टेड टमैटो सूप आपकी सेहत के लिये बहुत अच्छा है क्योंकि इससे पीने से दिल मजबूत रहता है, मोटापा घटता है साथ ही कालेस्ट्रॉल भी कम होता है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 35 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
1 किलो बडे़ टमाटर
1 मीडियम पत्तेदार प्याज
3 बडे लहसुन, बिना छिला हुआ
1 चम्मच नमक स्वादअनुसार
1/4 नमक स्वादअनुसार
पिसी काली मिर्च - स्वादअनुसार
1/4 कप टमाटर जूस
1 चम्मच टमैटो पेस्ट
1/2 चम्मच ताजी तुलसी पत्ती, कटी हुई
1 चम्मच ब्राउन शुगर
1/2 कप स्वीट कार्न
बनाने की विधि-
1. ओवन को 400°F पर गरम करें। बेकिंग शीट को तेल लगा कर कोट कर लें।
2. एक कटोरे में हल्के से कटे टमाटर, प्याज और लहुसन को 1 चम्मच तेल डाल कर रखें। उसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और सारी चीजों को मिक्स करें।
3. अब तैयार बेकिंग शीट पर इन सभी सामग्रियों को फैला कर रोस्ट कर लें, जिससे वे सभी क्रिस्पी हो जाएं। इसे 30 मिनट के लिये पकने दें और बाद में ठंडा कर लें।
4. टमाटर को छील लें, लहसुन से छिलका निकाल लें। अब इन्हें मिक्सी में 1 कप पानी के साथ डाल कर पीस लें।
5. जब एक पैन चढाइये और उसमें 1 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये।
6. इस पैन में पिसे टमाटर का घोल, टमाटर जूस, टमाटर का पेस्ट, कटी तुलसी पत्ती और ब्राउन शुगर डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं। इसे बीच बीच में चलाती रहें।
7. अब आपका रोस्टेड टमैटो सूप तैयार है, इसे 6 अलग-अलग बाउल में सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
