Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
नाश्ते में बनाएं साबुदाना डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
सुबह के ब्रेकफास्ट में अगर डोसा सर्व किया जाए तो, काफी लोगों को पसंद आता है। डोसा ना केवल दक्षिण भारत में ही मन से खाया जाता है बल्कि उत्तर भारत में भी इसके कई दीवाने हैं। आज हम आपको साबुदाने से तैयार होने वाला डोसा बनाना सिखाएंगे। यह साबुदाना डोसा आप ब्रेकफास्ट में बच्चों और परिवारजनों को खिला सकती हैं। इसे तुरंत बना कर सर्व करें नहीं तो अगर यह ठंडा हो गया तो यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। आइये जानते हैं साबुदाना डोसा बनाने की विधि।

कितने- 12 डोसा
तैयारी में समय- 3 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट
स्वादिष्ट गोभी मसाला डोसा
सामग्री-
- 1 कप साबुदाना
- 1 कप चावल
- 2 चम्मच दही
- 1/2 कप प्याज, मसला हुआ
- 2 चम्मच धनिया पत्ती
- 4 हरी मिर्च
- 1/2 पीस अंदर
- तेल
- नमक
विधि-
- साबुदाना और चावल को 2 घंटों के लिये पानी में भिगो कर रखें।
- फिर इसे अलग अलग पानी के साथ पीस लें और फिर इसे एक कटोरे में मिक्स करें।
- हरी मिर्च, अदरक को 1 चम्मच पानी के साथ बारीक पीसें। इसको प्याज, धनिया, दही और नमक के साथ मिक्स कर के उसी कटोरे में डालें जिसमें साबुदाना वाला पेस्ट डाला है।
- अब मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और अगर घोल गाढा है तो, उसमें थोडा और पानी मिक्स करें।
- तवा पर हल्का तेल लगा कर गरम करें। उसके बीच में एक कटोरी से डोसा मिश्रण डाल कर गोल-गोल फैलाएं।
- डोसा पतला नहीं होना चाहिये, ऐसे बनाइये जैसे आप पैनकेक बना रही हों।
- डोसा पकाते वक्त इस को ढंक दीजिये, केवल 2 मिनट ।
- फिर किनारे थोड़ा तेल डालिये और हल्के से उसे पलटें। अब इसे हल्का सुनहरा पकाएं और प्लेट में पलट दें।
- अब आप इसे गरमा गरम नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
Read more about: dosa recipe south indian dish breakfast recipe डोसा रेसिपी साउथ इंडियन डिश ब्रेकफास्ट नाश्ता
English summary
SABUDANA DOSA RECIPE
Story first published: Tuesday, August 19, 2014, 10:10 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2014



Click it and Unblock the Notifications