Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नवरात्र में खाएं साबूदाने की पूड़ी
Veg
oi-Staff

यह एक नमकीन पूड़ी है जिसको साबूदाना और मटर मिला कर बनाया जाता है। यह इतनी टेस्टी होती है कि इसको खाने के लिए आपको किसी सब्जी की जरुरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधि-
सामग्री:
1 कप कुट्टू का आंटा, 1/2 कप मटर, 1/2 कप साबूदाना, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हींग, 1 चम्मच धनियां, तलने के लिए तेल।
विधी-
- सबसे पहले साबूदाने को एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। मटर को उबालें और मैश करें।
- आंटे को नमक और एक चम्मच तेल डाल कर अच्छे से साथ मिलाएं।
- अब गूथे हुए आंटे को करीबन 1/2 घंटे के लिए किसी कपड़े से ढक कर रख दें।
- अब एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच घी डाल कर हींग, लाल मिर्च, धनियां, 1/2 चम्मच नमक, हरी मिर्च, मटर और साबूदाना तब तक चलाएं जब तक पानी सूख न जाए।
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तब इसको आंच से उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर रोटी के आकार की बेल लें और उसमें तैयार मिश्रण को भर कर पूड़ी तैयार कर लें।
- कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें पूड़ी को भूरा होने तक तलें।
- लीजिये तैयार हो गई व्रत में खाने वाली साबूदाने वाली पूड़ी।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
