Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
नवरात्रि व्रत के लिये बनाइये समा के चावल के टेस्टी दोसे
Veg
oi-Staff
नवरात्रि शुरु होने के अब बस कुछ ही दिन और बचे हुए हैं। ऐसे में आप व्रत के लिये तैयारियां तो कर ही रही होंगी। अगर आप उपवास के लिये कुछ अलग बनाने की सोच रही हैं तो समा के चावल और सिघाड़े के आटे का बहुत ही टेस्टी दोसा बना सकती हैं।
समा के चावल के दोसे खाने में बड़े ही टेस्टी लगते हैं और इन्हें खाने से पेट भी आराम से भर जाता है। तो आइये देर ना कीजिये और सीखिये इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री
- समा के चावल - 1 कप
- सिघाड़े का आटा - 1/2 कप
- घी - 2-3 चम्मच
- सेंधा नमक - 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
विधि -
- दोसे बनाने के लिये समा के चावल को साफ करके, धोकर 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दें।
- फिर चावल को मिक्सर में थोड़ा सा पानी मिक्स कर के पीस लीजिये।
- अब चावल के पेस्ट में सिंघाडे का आटा मिक्स करें और थोड़ा पानी और डाल दीजिये।
- घोल को पतला बनाइये जिससे वह तवे पर आराम से फैल सके।
- फिर इसमे सेंधा नमक और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाइये।
- डोसे के घोल को 20 मिनट के लिये ढंक कर रख दें और फिर इसे तवे पर थोड़ा सा घी लगा कर डोसा तैयार करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi navratri fast veg recipe नवरात्रि व्रत वेज रेसिपी साउथ इंडियन डिश
English summary
Samavat Rice dosa For Navratri Fast
Story first published: Saturday, September 24, 2016, 9:00 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications
