Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बारिश में बनाइये सत्तू पराठा
सत्तू पराठा एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो कि बिहार में खासतौर से फेमस है। यह चने की दाल के पाउडर से बनाया जाता है, जिसमें तरह-तरह के मसाले मिलाए जाते हैं। इससे यह पराठा खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट हो जाता है। सत्तू पराठे को आप चाहें तो लंच में या फिर रात में भी पका कर खा सकते हैं। तो आइये देर किस बात की, शुरु करते हैं इसकी विधि-

कितने लोंगो के लिये - 6
पकाने में समय - 15-30 मिनट
सामग्री-
2 कप भुना हुआ चना दाल पाउडर
5 लहसुन कटा हुआ
2 प्याज कटा हुआ
1 इंच अदरक, घिसा हुआ
3 हरी मिर्च, कटी हुई
2 चम्मच हरी धनिया
2 चम्मच नींबू रस
1/2 चम्मच अजवाइन
2 पीस आम का अचार
नमक स्वादअनुसार
2 चम्मच सरसों का तेल
3 कप आटा
2 चम्मच तेल या घी
1/4 चम्मच नमक
विधि-
सारी सामग्री को सत्तू के साथ मिला दें और उसमें 1 से 2 चम्मच पानी भी मिलाएं जिससे वह थोडा नरम हो जाए और पराठे में भली प्रकार से भर जाए। पराठा बनाने के लिये- गेहूं का आटा, घी, नमक और पानी मिला कर मुलायम आटा तैयार करें। उसके बाद आटे की लोई बराबर भाग में बांट लें और उसे बेल लें। अब उसमें दो चम्मच सत्तू मिश्रण भरें। इसके बाद आटे को बंद कर दें और अच्छी तरह से पराठे के आकार का बेल लें। उसके बाद तवा या पैन लें और उसमें तेल या घी लगा कर पराठे को सेंक लें। पराठे को दोनों ओर अच्छी तरह से भूरा सेंके और जब हो जाए तब उसे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications