Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
घर पर इस विधि से बनाएं शेजवान सॉस
Veg
oi-Staff
ज्यादातर इंडो चाइनीज़ डिश में शेजवान सॉस मिलाया जाता है पर क्या आपने कभी सोंचा है कि इसे आप घर पर कैसे बना सकती हैं? आज हम आपको शेजवान सॉस बनाने की विधि बताएंगे जो कि काफी टेस्टी लगती है। आप इसे बना कर आराम से एक दो हफ्तों के लिये फ्रिज में रख सकती हैं।
शेजवान सॉस को मोमोज़, पराठे या फ्राइड राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे डोसे के साथ भी परोसा जा सकता है। शेजवान सॉस काफी तीखा होता है सलिये अच्छा है कि आप इसे बच्चों की नज़र से दूर ही रखें। अगर आपको भी इसी तरह की चटनी रेसिपी पता है तो, हमें जरुर लिखें।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- सूखी लाल मिर्चें- 1 कप
- तेल- 1/3 कप
- पिसी लहसुन- 4 चम्मच
- अदरक कटी हुई- 3 चम्मच
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- टमौटो कैचप- 3 चम्मच
- शक्कर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- अदरक-लहसुन को बारीक काट लें।
- एक कप पानी में लाल मिर्चें जिसमें से बीज अलग किये हों, और उन्हें उबालें।
- जब यह उबलना शुरु हो जाए तब आंच धीमा कर दें और 5 मिनट तक उबालें।
- उसके बाद पानी छान कर मिर्चों को मिक्सी में हल्के पानी के साथ पलीस लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन डाल कर चलाएं।
- फिर मिर्च का पेस्ट, सोसा सॉस, टमैटो कैचप, शक्कर और नमक मिक्स करें। आंच मध्यम रखें।
- जब सॉस पक जाए और तेल छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
- सॉस को ठंडा कर के फ्रिज में किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें।
- यह लगभग 2 हफ्तों तक आराम से चल सकता है।
Comments
English summary
Schezwan Sauce-Schezwan Chutney
Story first published: Wednesday, May 4, 2016, 12:14 [IST]
Other articles published on May 4, 2016



Click it and Unblock the Notifications