Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेम आलू की फली की सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू और सेम की सब्जी बहुत ही आम सी डिश है जो अक्सर हर घरों में बनाई जाती है। यह सिंपल सी डिश उन लोगों के लिये है जो अपने घरों से दूर रहते हैं और जिन्हें खाना पकाना ठीक से नहीं आता। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो, आपको आलू और सेम की फली की सब्जी जरुर ट्राई करनी चाहिये।
आलू और सेम की फली की सब्जी में बहुत ही हल्का सा मसाला पड़ता है और यह सब्जी खाने में टेस्टी बन जाती है। आप आलू और सेम की सब्जी को रसीला भी बना सकती हैं। रोटी के साथ आलू और सेम की फली की सब्जी बड़ा ही आनंद देती है। तो चलिये दोस्तों आज जानते हैं कि यह आलू और सेम की सब्जी बनाई कैसे जाती है। PANEER RECIPE: जायकेदार पनीर मसाला बाल्टी

तैयारी करने में: 5 मिनट
पकाने में: 25 मिनट
कुल समय: 30 मिनट
सामग्री
- 500 ग्राम आलू
- 250 ग्राम सेम
- 1 बड़े चम्मच ज़ैतून का तेल
- 1 छोटी चम्मच ज़ीरा
- 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटी चम्मच अमचूर
- नमक स्वाद के अनुसार
क्रिस्प गोभी मटर: साइड डिश रेसिपी
विधि-
- आलुओं को अच्छे से धोकर छील लें और उन्हें मध्यम आकार में काट लें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और जब तेल पर्याप्त गरम हो जाए, उसमें जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर चलाएं।
- फिर इस तड़के में आलू मिलाकर चलाएं।
- अब कढ़ाई को ढँक दें।
- आलुओं को लगभग पाँच मिनट मध्यम आंच में पकने दें।
- जब आलू हल्का स गल जाए तब उसमें धुली और मध्यम आकार में कटी सेम और नमक डालें।
- अच्छी तरह से चलाएं और कढाई को फिर से ढंक दें।
- सब्जी को बीच-बीच में चलाती रहें, जिससे वह कढ़ाई के तले में चिपके नहीं।
- अगर सब्जी लगभग पक चुकी हो तो, उसमें गरम मसाला और अमचूर मिलाकर एक बार और चला दें।
- थोड़ी देर के बाद गैस बंद कर दें और सब्जी को गरमा-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
- अगर आप चाहें तो सब्जी में हल्का पानी डाल दें, जिससे सब्जी रसेदार हो जाए।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
