Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेव टमाटर की सब्जी
Veg
oi-Staff
अगर आप शिव जी के बड़े भक्त हैं तो, आपने महाशिवरात्री का व्रत जरुर रखा होगा। व्रत तोड़ने के बाद भी कई लोग ऐसा ही आहार खाते हैं जिसमें लहसुन और प्याज ना पड़ा हो। आज हम आपको ऐसी ही रेसिपी बताने वाले हैं तो खाने मे बड़ी ही टेस्टी लगती है बिना प्याज तथा लहसुन के बनाई जाती है। आप इसे शिवरात्री का व्रत तोड़ने के बाद खा सकते हैं। सेव टमाटर की सब्जी एक गुजराती रेसिपी है और यह गुजराती जैन के बीच मे काफी प्रसिद्ध है। तो चलिये जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है सेव टमाटर की सब्जी।
कितनेः 3
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट

सामग्रीः
- टमाटरः 8
- हल्दी पाउडरः 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडरः 1 चम्मच
- हींगः 1 चुटकी
- जीराः 1/2 चम्मच
- राई: 1/2 चम्मच
- हरी मिर्चः 2
- कडी पत्ताः 4
- गुडः 2 चम्मच
- सेंधा नमकः स्वादअनुसार
- तेलः 1 चम्मच
- सेवः 1 कप
MUST TRY: महाशिवरात्रि में बनाइये व्रत के पकवान
विधिः
- पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा, राई, हींग और हरी मिर्च डालें।
- कुछ देर बाद उसमें टमाटर काट कर डालें।
- उपर से लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें।
- अब नमक डाल कर टमाटर को पूरी तरह से गला लें।
- पैन की सामग्री को धीमी आंच पर 5 मिनट के लिये पका लें।
- फिर उसमें गुड को एक कप में पानी के साथ मिक्स कर के डालें।
- आंच को धीमा कर दें और सब्जी को 5 से 7 मिनट तक पकने दें।
- आंच बंद करने से पहले सब्जी में कटी हुई कडी पत्ता डालें।
- अब सब्जी को सेव से गार्निश करें और तुरंत ही सर्व करें।
Comments
English summary
Sev Tamater Ki Sabji For Shivratri
Story first published: Monday, February 24, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications
