Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ढाबा स्टाइल शाही पनीर
Veg
oi-Staff
ऐसी कई तरह की ढाबा स्टाइल रेसीपी हैं जिन्हें आप खुद ही घर में ट्राई कर सकती हैं। भारत में तो ढाबा का खाना खाने के लिये लोग जान छिड़कते हैं, खासतौर पर दाल फ्राई पर या फिर शाही पनीर पर। अगर आपको भी ढाबा का खाना बहुत पसंद है तो आप इस बार घर में शाही पनीर ट्राई कीजिये।
हम आपको इसकी विधि बताएंगे जो कि बिल्कुल ढाबा स्टाइल की होगी। इसकी खुशबू इतनी अच्छी होती है कि लोग इसके पास अपने आप ही खिचे चले आते हैं।
कितने लोगों के लिये- 4
तेयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में सयम- 30 मिनट
सामग्री-
पनीर- 1/2 किलो
प्याज- 2
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 3
ताजी क्रीम- 1/2 कप
हरी मिर्च- 2-3
टमाटर- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जायफल पाउडर- 1/2 चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
काजू पेस्टठ- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 1
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
बटर- 1 चम्मच
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पनीर के क्यूब को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। और किनारे रख दें।
- फिर एक पैन में बटर गरम करें, उसमें सूखी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन डाल कर भूने।
- फिर कटे प्याज डाल कर पकाइये और बाद में हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालिये।
- जब प्याज पक जाए तब पैन में टमाटर डाल कर उसके थोड़ी देर बाद ताजी क्रीम डालिये। इसे मध्यम आंच पर पकाइये और थोड़ी देर बाद काजू पेस्ट, जायफल पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर गाढी ग्रेवी तैयार कीजिये। इसमे जरुरत के हिसाब से पानी डाल कर पकाएं।
- इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और बाद में तले हुए पनीर के टुकड़े डाल दें। हल्के से मिलाएं और बाद में गैस बंद कर दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications

