Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर पर पार्टी है तो बनाइये शाही पुलाव
भले ही आपने डिनर में रोटी या कुलचा कितना भी खा लिया हो लेकिन जब तक आप चावल नहीं खाते तब तक मन नहीं भरता। ऐसा लगता है कि मानों भोजन में कोई कमी सी रह गई हो। इसके अलावा अगर घर पर पार्टी हो और खास महमान आ रहे हों तो भी पुलाव या चावल बनाया जा सकता है। वैसे भी अगर ग्रेवी वाली कोई चीज बनी हो और पुलाव ना बना हो तो स्वाद में मजा नहीं आता। इसलिये आइये आज हम आपको सिखाते हैं कि शाही पुलाव किस तरह से बनाया जाता है।

सामग्री-
2 कप चावल
½ कप उबली हुई हरी मटर
1 चम्मच अदरक पेस्ट
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
½ कप टुकड़ो में कटी पनीर या टोफू
1-2 तेज पत्ता
2 चम्मच काजू
2 चम्मच किशकिश
1 चम्मच जीरा
1-2 दालचीनी
3 लहसुन
5-6 इलायची
2 चुटकी केसर
6 चम्मच घी
1 चम्मच कटी हरी धनिया
नमक
विधि -
सूखे चावल को साफ पानी से धो लें, उसके बाद इसे बड़े बर्तन में पका कर इसका पानी निकाल कर एक किनारे ठंडा होने के लिये रख दें। एक पैन लें, उसमें 1 चम्मच घी गरम कर के काजू और किशमिश को 1 मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर फ्राई कर लें और किनारे रख दें। अब बचे हुए पैन में और घी डाल कर गरम करें और फिर उसमें तेज पत्ता, लहसुन, कटी हरी मिर्च, इलायची और जीरा डालें। अगर आप इसमें प्याज और अदरक को अभी डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं। जब यह सभी सामग्रियां अच्छे से पक जाएं तब उसमें पनीर या टोफू, चावल और हरी मिर्च को डालें। इसको अच्छे से चलाएं जिससे चावल में घी अच्छी तरह से समा जाए। इसके बाद स्वादअनुसार नमक डालें। घी पड़ने की वजह से चावल चमकदार हो जाना चाहिये और अगर ऐसा नहीं होता है तो और घी डाल सकती हैं। अब अलग से एक गरम पानी की कटोरी में केसर भिगो दीजिये और जब वह लाल रंग का हो जाए तब उसे चावल के साथ मिला दीजिये। दो मिनट तक चावल को चलाइये और फिर गैस की आंच को बंद कर दीजिये। अब पुलाव को काजू, किशमिश और कटी हुई धनिया को छिड़क कर परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
