Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सावन में बनाइये स्वादिष्ट केले के कोफ्ते
Veg
oi-Staff
सावन के महीने में हमें शाकाहार का ही पालन करना चाहिये। इन दिनों में मास-मछली से दूरी बना कर अपने घर को शाकाहारी भोजन से महका देना चाहिये। उत्तर भारत में केले के कोफ्ते काफी ज्यादा चाव से खाए जाते हैं इसलिये आज हम आपको केले के कोफ्ते बनाने की विधि बताएगें। यह सावन की रेसिपी काफी जाकेदार है और इसे एक बार खा लेने पर जुबान रूकती ही नहीं। तो अगर आपको अपने मुंह का टेस्ट बदलना हो तो आप इसे अपने घर पर बिना लहसुन प्याज डाले ही बना सकती हैं। गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं आलू पकौड़ा करी
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

कोफ्ता बनाने के लिये-
- कच्चे केले- 3 उबले हुए
- आलू- 2 उबले
- अदर पेस्ट- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बेसन- 3 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1/2 चम्मच
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
ग्रेवी के लिये
- अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
- टमाटर प्यूरी- 1/4 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- जीरा पावडर- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बेसन- 1 चम्मच
- गरम पानी- 1 कप
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिये
विधि-
- एक कटोरे में कोफ्ता बनाने वाली सभी सामग्रियों को मिक्स कर लें।
- इसकी छोटी छोटी बॉल्स बना कर रख लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन तल लें।
- कोफ्ते को प्लेट में निकालें।
- अब पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा, तेज पत्ता डाल कर कुछ सेकेंड फ्राई करें।
- अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
- फिर हल्दी, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर, गरम मसाला और नमक डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- बेसन को गरम पानी में मिक्स करें और इस मिश्रण को पैन में डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर के बाद इसमें तले हुए कोफ्ते डालें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और हरी धनिया से गार्निश कर के इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Shravan Special: Kele Ke Kofte Recipe
Story first published: Tuesday, July 22, 2014, 12:04 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2014



Click it and Unblock the Notifications
