Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट सिंधी चना
Veg
oi-Staff
सिंधी खाने की बात निराली होती है। यह ना तो ज्यादा तीखा होता है और ना ही ज्यादा तेल मसाले से बना होता है। आज हम आपको सिंधी चना बनाना सिखाएंगें जिसकी ग्रेवी बडे़ ही अलग अंदाज में बनाई जाती है। चने के साथ ही प्याज और मसाले कुकर में डाल कर पकाए जाते हैं। तो हैं ना ये एकदम अलग तरीका। आइये जानते हैं इस स्वादिष्ट रेसिपी की बढियां सी रेसिपी।
कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- रात भर भिगोए हुए चने- 2 कप
- प्याज- 4
- टमाटर-3
- कुटी हुई अदरक-2 छोटे चम्मच
- साबुत काली मिर्च-8-10
- तेज पत्ता- 3
- लौंग- 5-6
- बड़ी इलाइची- 2
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
- जीरा-1 छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल- 3 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में पांच कप पानी में चने डालें इसके साथ कटं प्याज, तेज पत्ता, इलाइची, लौंग, साबुत काली मिर्च और नमक डालें।
- जब चने पक जाएं तो पानी निकाल दें और साबुत मसाले अलग कर दें।
- प्याज को पीस लें।
- एक पैन में तेल गर्म करें जीरा डालें।
- फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और पिसा हुआ प्याज भी डालें। इसे सुनहरा होने तक भून लें।
- अब टमाटर, हल्दी, अमचूर, धनिया, पेपर , गरम मसाला पाउडर डालें और 5-6 मिनट तक पकाएं।
- अब चना और चना उबलने के बाद जो पानी अलग किया था उसे डालें।
- इसे 10 मिनट के लिए उबलने दें और गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
