Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
गर्भवती महिलाओं के लिये सोया और नारियल करी
गर्भावस्था एक ऐसा नाजुक दौर होता है जब महिला को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरुरत पड़ती है। ऐसा नहीं है गर्भवती महिला का आहार आम व्यक्ति से अलग होता है, लेकिन इस बात पर ध्यान देना जरुरी है कि वह जो कुछ भी खाए उसमें जरुरी पोषक तत्व हों। इसलिये आज हम आपको बता रहे हैं सोया और नारियल करी जो कि खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिये बनाई जा सकती है। यह डिश बहुत ही सिंपल और इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व जैसे, रेशा, प्रोटीन और फॉस्फोरस आदि का मिश्रण है। यह डिश बहुत ही टेस्टी है तो, फिर आइये देखते हैं सोया और नारियल करी को बनाने की विधि-
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
सोया चंक्स - 2 कप (गरम पानी में भिगोया हुआ)
नारियल- 1/2 कप
प्याज- 2
टमाटर- 2
राई- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 5-6
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- सोया से गरम पानी को छान कर किनारे रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, कडी पत्ते और सौंफ डालें।
- थोड़ी देर के बाद कटी हुई प्याज डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर उसमें कटे टमाटर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें सोया चंक्स डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद घिसा नारियल और नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- थोड़ी देर के बाद पानी डालें।
- जब सब्जी तैयार हो जाए तब इसे कटी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications