Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
सोया पराठा: हेल्दी नाश्ता
सुबह के समय नाश्ते के रूप में अक्सर कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। सुबह का नाश्ता भारी होना चाहिये इसलिये पराठा सबसे अच्छा ऑपशन होता है। सादे पराठे के अलावा आलू, मूली, गोभी, मटर, पनीर और न जाने किन किन चीजों के पराठे बनाए जाते हैं। पर दोस्तों क्या आपने सोया पराठा खाया है कभी? सोया में बहुत सारा प्रोटीन होता है और एमीनो एसिड भी। साथ ही सोया त्वचा के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है। तो आइये जानते हैं इस पौष्टिक पराठे यानी की सोया पराठे को बनाने की विधि-
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
पत्तागोभी- 1/2 कप (घिसी और भाप में पकी)
पीली मूंग दाल- 1/2 कप (उबली)
सोया चंक- 1/2 कप (पाउडर)
आलू- 1 (उबला और मैश)
हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
तेल- 3 चम्मच
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
गेहूं का आटा- 2 कप
पानी-2 कप
विधि-
- पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा डाल कर चलाएं। फिर पैन में कटी पत्तागोभी और मूंग दाल डाल कर 4 मिनट तक चलाएं।
- फिर सोया चंक पाउडर और मसला हुआ आलू डाल कर मध्यम आंच पर चलाएं।
- फिर कटी हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया डाल कर 2 मिनट तक चलाएं।
- आंच को बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने के लिये रखें।
- अब गेहूं का आटा सान लें और सानते वक्त उसमें हल्का सा नमक और पानी मिलाएं।
- आटे की चार लोई कीजिये। इसे बेल कर उसमें भरावन सामग्री डालिये।
- फिर पराठा तैयार कीजिये और तवे पर तेल डाल कर सेंक लीजिये।
- अब इसी तरह से सारे पराठे भर-भर के सेंक लीजिये और मन चाही सब्जी या टमैटो कैचप के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications