Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में आनंद लें स्पाइस्ड कैरट सूप का
सर्दियों के समय गाजर मिलना आम बात हो जाती है। अगर आप घर पर गाजर का हलवा बना कर बोर हो चुकी हैं तो क्यूं ना कैरेट सूप ट्राई करें। इस सूप को हफ्ते में दो बार बना कर बच्चों को जरुर दें, इससे शरीर में गर्माहट आएगी और आंखों की रौशनी भी तेज होगी। खाने के पहले या फिर किसी भी समय कैरेट सूप का मजा लिया जा सकता है। इस सूप में काफी मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ जाता है। आइये जानते हैं कि स्पाइस्ड कैरेट सूप बनाने की विधि।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
1 टीस्पून- जैतून का तेल
1 मध्यम आकार का प्याज
1 टीस्पून घिसा लहसुन
1/2 टीस्पून जीरा पावडर
250 ग्राम गाजर स्लाइस किया हुआ
चुटकीभर केसर
1 टीस्पून दालचीनी पावडर
30 ग्राम चावल
1/2 चम्मच हल्दी
थोड़ी सी धनिया पत्ती
1/2 लीटर सब्जी का शोरबा
चुटकी भर सभी मसाले
1 चम्मच दही
1/2 चम्मच अदरक
READ: कैरेट एंड स्वीट पटैटो सूप
विधि-
- एक गहरे पैन में थोडा सा जैतून तेल डाल कर गरम करें।
- फिर उसमें बारीक कटी प्याज और लहसुन डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- अब गाजर तथा सभी मसाले डाल कर 2-3 मिनट चलाएं।
- इसके बाद इसमें सब्जियों का शोरबा डाल कर 10 मिनट पकाएं।
- फिर चावल डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि गाजर अच्छी तरह से गल ना जाए।
- एक चम्मच दृारा थोड़े से चावल बाहर निकाल दीयिजे और गार्निश करने के लिये रख दीजिये।
- अब इसमें नींबू का रस, पुदीना और धनिया पत्ती काट कर सजाइये।
- अब इस प्यूरी को चावल और 1 चम्मच दही से गार्निश कर कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
