Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
मसालेदार आलू परवल की सब्जी
Veg
oi-Staff
परवल की सब्जी हर घर में खायी जाती है। इस काफी लोग पसंद भी करते हैं और दाल-चावल के साथ आम तौर पर खाते हैं। आज हम आपको मसालेदार आलू परवल की सब्जी बनाना सिखाएंगे जो बनाने में बहुत ही आसान है। यह स्वादिष्ट सब्जी काफी कम समय में बनाई जा सकती है। यह सब्जी इसलिये स्वादिष्ट बन जाती है क्योंकि इसमें बहुत अलग-अलग मसालों का पय्रोग किया जाता है। तो अगर आप रात के खाने में मसालेदार आलू परवल की सब्जी खाना चाहते हैं तो उसकी रेसिपी जरुर नोट कर लीजियेगा।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- परवल- 500 ग्राम (मध्यम आकार में कटा)
- आलू- 4
- प्याज पेस्ट- 4 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- चीनी- चुटकीभर
- हींग- चुटकीभर
- नमक
- जीरा- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1
- बड़ी इलायची- 3
- तेज पत्ता- 1
- तेल- 2 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- पानी- 1 कप
विधि-
- आलू और परवल दोनों को धो लें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें आलू और परवल को एक साथ तल लें, इसमें थोड़ा सा नमक भी मिलाएं।
- जब सब्जियां गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल कर रखें।
- अब इसी तेल में जीरा, हींग, दालचीनी, इलायची और तेज पत्ता डालें।
- अब इसमें प्याज पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- अब इसमें चीनी को दही में मिला कर डालें।
- इसके बाद इसमें आलू और परवल डालें। इस मिश्रण को लगातार चलाती रहें।
- फिर नमक डालें और 5 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें पानी डालें और कुछ देर ढंक कर पकाएं।
- जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें मसाला पाउडर, घी डाल कर मिक्स करें, सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Aloo Parval Ki Sabji Recipe
Story first published: Tuesday, December 3, 2013, 21:04 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications