Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
पेपर मशरूम ड्राई फ्राई रेसिपी
मशरूम काफी टेस्टी सब्जी होती है जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। अगर आप मशरूम बनाने की इच्छुक हैं तो आज घर पर पेपर मशरूम ड्राई फ्राई बनाइये। यह टेस्टी सब्जी घर में हर किसी को बहुत पसंद आएगी। आज हम आपको इस सब्जी को स्टेप बाई स्टेप बनाना सिखाएंगे जिससे आपको काफी आसानी हो जाएगी। अगर आपके बच्चे ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप काली मिर्च थोड़ी कम ही डालें। इस सब्जी में शिमला मिर्च भी डाली जाती है। आइये जानते हैं कि पेपर मशरूम ड्राई फ्राई रेसिपी बनाने की विधि।
स्वादिष्ट मशरूम मसाला

कितने- 3
तैयारी में समय- 18 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
प्याज- 2
मशरूम- 1 कप
लहसुन- 1 चम्मच
मिर्च- 2 चम्मच

चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
शिमला मिर्च- 1
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- थोड़ी सी

विधि-
1)एक डीप फ्राइंग पैन में थेाड़ा सा तेल डाल कर गर मरकें, फिर उसमे कटी हुई लहसुन डाल कर फ्राई करें।
2)उसके बाद कटी हुई प्याज डालें और गोल्डन होने तक फ्राई करे। और थोड़ा सा नमक भी डालें1
3)उसके बाद स्लाइस की हुई शिमला मिर्च डाल कर चलाएं।
4)अब इसमें मिर्च पावडर और रेड चिली फ्लेक्स डाल कर चलाएं।

5)थोड़ी देर के बाद इसमें स्लाइस की हुई मशरूम डाल कर चलाएं। पैन को ढंक दें और मध्यम आंच पर पकने दें। पर ध्यान रखें कि पैन को ज्यादा देर तक ना ढंके।
6)सब्जी को अच्छी तहर से मध्यम आंच पर पकने दें।
7)उसके बाद इसमें कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
