Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पालक कटलेट रेसिपी: ब्रेकफास्ट
Veg
oi-Staff
हर सुबह हमें यह सोचना पड़ता है कि आप नाश्ते में क्या बनाया जाए। आज हम आपकी इस समस्या को हल कर देगें और बताएंगे एक आसान सी रेसिपी जिसका नाम है पालक कटलेट। पालक कटलेट आसानी से पकाई जाने वाली रेसिपी है जो कि बहुत पौष्टिक है। पालक कटलेट खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। पालक कटलेट महिलाओं के लिये भी बहुत टेस्टी होती है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत होती है। तो चलिये जानते हैं पालक कटलेट बनाने कि आसान विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- पालक- 2 कप
- आलू- 1 उबला
- तेल- 2 चम्मच
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 2
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- बेसन- 1 कप
- ब्रेड का चूरा- 2 कप
- पानी- 1/2 कप
- तेल- तलने के लिये
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें।
- जब सभी सामग्री पक जाए तब उसमें पालक डाल कर चलाएं। फिर 3 मिनट के बाद आंच बंद कर के पालक किनारे रखें।
- अब इस मिश्रण में उबला आलू, गरम मसाला और नमक डाल कर मिक्स करें।
- मिश्रण को हाथों में लीजिये और कटलेट का आकार दें।
- एक दूसरे कटोरे में बेसन, नमक और पानी मिलाइये। मिश्रण का घोल पतला नहीं होना चाहिये।
- अब कटलेट को उसमें डुबाइये, फिर ब्रेड के चूरे में लपेटिये और गरम तेल में डीप फ्राई कीजिये।
Comments
English summary
Spinach Cutlet Recipe For Breakfast
Story first published: Saturday, December 14, 2013, 7:04 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2013



Click it and Unblock the Notifications
