Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलू बैंगन और साग की सब्जी
Veg
oi-Staff
आलू बैंगन साग की सूखी सब्जी एक बिना मसाले की सूखी सब्जी है। आलू बैंगन साग की सब्जी खाने में बड़ी ही टेस्टी और स्वास्थ्य वर्धक होती है क्योंकि इसमें पालक होता है। यह सब्जी तीन सब्जियों जैसे कि पालक, बैंगन और आलू डाल कर बनाई जाती है। आप इसे रोटी और दाल के साथ बना सकती हैं।
हमारा मानना है कि यह सब्जी परिवार में हर किसी को पसंद आएगी। इस सब्जी को बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता। आज इस आलू बैंगन की सब्जी की विधि हमें हमारी रीडर , पूजा श्रीवास्तव ने बैंगलोर से भेजी है। आइये जानते हैं इस शानदार सब्जी की विधि।

कितनेः 3
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
मेथीः 1/2 चम्मच
राईः 1/2 चम्मच
लहसुनः 6-7
हरी मिर्चः 3
पालकः 2 गुच्छे
आलूः 2 मध्यम
बैंगनः 2
विधिः
- कढाई में तीन चम्मच तेल गरम करें , फिर उसमें राई, मेथी, कुंची हुई लहसुन और कटी हुई मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- जब लहसुन अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब उसमें, सभी कटी हुई सब्जियों को एक साथ डालें।
- इसके बाद स्वादअनुसार नमक डाल कर कढाई का ढंक दें और सब्जी को धीमी आंच पर पकने दें।
- जब सब्जी अच्छी तरह से गल जाए तब गैस बंद कर दें।
- आपकी आलू बैंगन साग की सब्जी तैयार है, इसे गरमा गरम दाल और रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Spinach Potato And Brinjal Curry
Story first published: Saturday, April 26, 2014, 17:01 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2014



Click it and Unblock the Notifications
