Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ऐसे पकाएं स्टीम पालक पकौड़ा कढ़ी
Veg
oi-Staff
उत्तर भारत में कढ़ी एक आम रेसिपी है, जो बेसन और दही से बनाई जाती है। कढ़ी में अक्सर बेसन के पकौड़े डाले जाते हैं लेकिन आज की कढ़ी में हम पालक के पकौड़े डालेंगे। यह पालक के पकौड़े तल कर नहीं बल्कि स्टीम कर के तैयार किये जाते हैं।
यह कढ़ी काफी टेस्टी और हेल्दी है, जो आपके परिवार में सभी को पसंद आएगी। पालक के स्वाद वाली यह कढ़ी आपको कैसी लगी, हमें जरुर लिखें। अब आइये जानते हैं पालक पकौड़ा कढ़ी बनाने की विधि।
MORE RECIPE: मेथी मलाई मशरूम रेसिपी

तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
कितने- 4 लोगों के लिये
पालक पकौड़ा बनाने की सामग्री-
- ¾ कप बारीक कटी पालक
- ¼ कप बअेसन
- ½ चम्मच मिर्च पावडर
- ½ चम्मच जीरा
- चुटकी भर सोडा बाई कार्ब
- 1 चम्मच तेल
- स्वादअनुसार नमक
कढ़ी बनाने के लिये सामग्री-
- 1 कप लो फैट दही
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- चुटकीभर हींग
- 5 कडी पत्ती
- ½ कप स्लाइस की हुई प्याज
- ¼ चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- स्वादअनुसार नमक
पालक पकौड़ा बनाने की विधि -
- सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे में मिला कर ऊपर से थोड़ा पानी डालें।
- फिर मिश्रण को 8 भागों में बांट कर पकौड़ा बनाएं।
- अब पकौड़ों को स्टीमर की जाली पर रखें और 7-8 मिनट तक भाप से पकाएं।
कढ़ी बनाने की विधि-
- एक कटोरे में 1 कप पानी ले कर उसमें दही और बेसन मिला लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालें।
- जब जीरा हो जाए तब उसमें हींग, कडी पत्ती, प्याज और लहसुन डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद हल्दी, हरी मिर्च पेस्ट, दही-बेसन का घोल और नमक डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक लगातर चलाते हुए पकाएं।
- जब घोल उबलना शुरु हो जाए तब उसमें पकौड़े डाल कर कुछ देर और चलाएं।
- अब आपकी कढ़ी तैयार हो चुकी है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Steamed Palak Pakoda Kadhi Recipe
Story first published: Monday, June 8, 2015, 13:47 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications