Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आसान स्टेप दृारा सीखें शाही मशरूम मसाला
हम में से बहुत लोगों को मशरूम की सब्जी खाना पसंद होता है। पर कई लोगों को मशरूम ठीक तरह से बनाना ही नहीं आता इसलिये आज हम आपके लिये मशरूम को सही तरीके से बनाने की विधि लाए हैं। यह मशरूम मसाला रेस्ट्रॉन्ट से भी अच्छा बनेगा अगर आप इसे मन से बनाएंगी तो। सबसे पहले मशरूम को साफ कर के गरम पानी में भिगो दे और फिर पकाएं। आप इसे चाइनीज तरीके से भी बना सकती हैं। यह हर तरीके से बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं शाही मशरूम मसाला बनाने की विधि। टेस्टी क्रीमी मशरूम मटर मखनी
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
बटन मशरूम- 500 ग्राम
मेरीनेड सामग्री-
दही- कप
नमक- स्वादअनुसार
हल्दी पावडर- चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
जीरा पावडर- चम्मच
ग्रेवी सामग्री-
प्याज- 2
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमाटर- 2
हल्दी पावडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
जीरा पावडर- 2 चम्मच
धनिया पावडर- 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच

स्टेप 1
मशरूम को धो कर बीच से आध काट लें और फिर मैरीनेट कर लें। इसे 20 मिनट के लिये मैरीनेट करें।

स्टेप 2
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें। फिर प्याज काटर कर डालें और 3-4 मिनट पकाएं।

स्टेप 3
अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट पकाएं और फिर हल्दी, लाल मिर्च पावडर , जीरा, धनिया पावडर, टमाटर आदि डाल कर 4 मिनट पकाएं।

स्टेप 4
अब इसमें मैरीनेट किये मशरूम डालें और नमक मिक्स करें। फिर इसे कम आंच पर 4 मिनट पकाएं।

स्टेप 5
फिर गरम मसाला पावडर और थेाड़ा सा जरुरत के अनुसार पानी डालें।

स्टेप 6
इसके बाद सब्जी में कसूरी मेथी डाल कर मिक्स करें।

स्टेप 7
पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर के इसे 2-3 मिनट के लिये पकाएं।

स्टेप 8
जब ग्रेवी थोड़ी गाढी हो जाए और आपको लगे कि मशरूम पक गए हैं तो आंच बंद कर दें।

स्टेप 9
अब आप इस शाही मशरूम मसाला को चाहे तो गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें या फिर रोटी के साथ।



Click it and Unblock the Notifications
