Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पूड़ी के साथ खाएं भरवां करेला/कलौंजी
करेला सेहत के लिये बहुत अच्छा माना जाता है और वे लोग जिन्हें मधुमेह है उनके लिये तो करेला अमृत है। यदि आप करेले की अधिक कड़वाहट के कारण उसे पसन्द नहीं करते हों, तो उन्हें उबाल कर पकाएं ऐसा करने से उनकी कडुआहट कम हो जाएगी। भरवां करेला या कलौंजी करेले को उबाल कर बनाइये। यह बहुत ही टेस्टी होता है जिसे आप बे स्वाद खाने के साथ आराम से खा सकते हैं। कलौंजी कई दिनों के लिये आराम से चल सकती है।
भरवां करेले को सफेद धागे से बांध कर फ्राइ किया जा सकता है, जिससे करेले आसानी से पलटे जा सकेंगे। तो अगर आप पिकनिक पर जा रहे हों या फिर घर पर खास महमान आ रहे हों तो उन्हें भरवां करेला-कलौंजी बना कर जरुर खिलाएं। आइये जानते हैं इसको बनाने कि विधि कों।

सामग्री-
करेला- 6
हल्दी- 1 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
सौंफ- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
बेसन- 2 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
- विधि-
- 3 कप पानी, नमक और नींबू का रस डाल कर उबालिये। उसमें बीच से कटा करेला डालिये जिससे उसका कडुआ स्वाद खत्म हो जाए। इसे 20 मिनट के लिये उबालिये।
- दूसरी ओर पैन में 1 चम्मच तेल गरम कीजिये, उसमें जीरा और हींग डालिये।
- करेले के ऊपर वाला छिलका छीलें और उसे भी पैन में डालें और भूज लें। इसमें बेसन और अन्य मसाले जैसे, धनिया, सौंफ, लाल मिर्च अमचूर पाउडर आदि डालें।
- इसे हल्की आंच पर पकाइये।
- अब करेले को अच्छी प्रकार से सुखा लीजिये और उसके अंदर यह सामग्री डाल दीजिये।
- मिश्रण भरने के बाद उसे सफेद धागे से बांध दीजिये जिससे पलटते समय वह खुले नहीं।
- फिर करेले को फ्राइंग पैन में तल लीजिये। पैन को ढंक दीजिये जिससे करेला पक जाए। इसे बीच बीच में हिलाती और पलटती रहिये।
- आपका भरंवा करेला तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
