Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुबह पेट भरने के लिये खाएं स्टफ्ड मिनी डोसा
Veg
oi-Staff
डोसे को अक्सर सुबह के समय ब्रेकफास्ट में खाया जाता है। डोसा एक साउथ इंडियन रेसिपी है जो कि काफी ज्यादा पसंद की जाती है। बच्चे हो या फिर जवांन हर किसी को चटपटा डोसा बहुत पसंद आता है। डोसे में आलू का मसाला भरा जाता है, जो कि काफी हेल्दी होता है। आप चाहें तो इसमें काफी सारी सब्जियां भी डाल सकती हैं। एक डोसा खाने से पूरा पेट भर जाता है।
READ: स्वास्थ्य से भरा ब्राउन राइस डोसा
कितने- 20 मिनी डोसा
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

डोसे के लिये सामग्री-
- 1/2 कप हरी मूंग दाल
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच घिसी अदरक
- चुटकीभर हींग
- 1 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- पकाने के लिये
भरावन के लिये सामग्री-
- 1 कप उबला, छिला आलू
- 1/2 कप शिमला मिर्च, कटी
- 1 छोटा प्याज, कटा
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 2 चम्मच मिर्च पावडर
डोसे के लिये
- दाल को धो कर पानी में 5 घंटे के लिये भिगो दें। फिर उसे हरी मिर्च, अदरक और ¼ कप पानी के साथ बारीक पीस लें।
- अब उसमें हींग, 1 चम्मच तेल, नमक और ¼ कप पानी मिक्स करें और किनारे रख दें।
भरावन के लिये
- एक पैन में बटर गरम करें, उसमें प्याज और हरी मिर्च डालें। कुछ मिनट के बाद इसमें शिमला मिर्च, आलू, मिर्च पावडर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब आंच को बंद कर दें। और इसे किनारे रख दें।
डोसा बनाने की विधि-
- एक नॉन स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं। जब तवा गरम हो जाए तब उसमें एक चम्मच भर कर डोसे का घोल डाल कर गोलाई में फैलाएं।
- इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डाल कर फैलाएं।
- जब यह क्रिस्पी हो जाए तब इस पर डोसे का मसाला डालें।
- अब डोसे को रोल कर दें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Stuffed Mini Dosa Recipe
Story first published: Tuesday, March 17, 2015, 9:00 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications
