Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में बनाएं सूजी का चीला
Veg
oi-Staff
आप बेसन का चीला तो अच्छी तरह से बनाना जानती ही होंगी। बेसन का चीला हर घर में बनाया और बडे़ ही प्रेम से खाया जाता है। आज हम आपको नाश्ते में खाने के लिये सूजी का चीला बनाना सिखाएंगे जो कि काफी आसानी से बन जाता है। इस चीले को पौष्टिक बनाने के लिये हम इसमें पनीर मिक्स करेंगे। यह बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आएगा और आप उन्हें यह सूजी का चीला टिफिन बॉक्स में दे सकती हैं। आइये जानते हैं सूजी का चीला बनाने की विधि।
मूंग दाल का चीला
कितनेः 5-6
बनाने में समयः 20 मिनअ

सामग्री-
- सूजी - 1 कप
- गेहूं का आटा - 1/4 कप
- दही - 1 कप
- पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
- पनीर - 100 ग्राम
- हरा धनिया - 2/3 टेबल स्पून
- तेल - चीला सेकने के लिए
- अदरक - 1 इंच (घिसा हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक काटी हुई)
- नमक - स्वादानुसार
- राई - छोटी चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक मिक्सर में दही, पनीर और सूजी डाल कर मिक्स करें।
- फिर उसमें आटा और थोडा सा पानी डाल कर अच्छी तरह से दुबारा मिक्स करें।
- इसे मिश्रण को एक कटोरे में निकालें और उसमें बारीक कटी पत्ता गोभाी, फूल गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक, अदरक और हरी धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- अब सूजी को 15 मिनट तक के लिये रख दें, जिससे वह सेट हो जाए।
- नॉन स्टिक पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। गरम तेल में राई डाल कर तडका लगाएं।
- फिर 2 चम्मच भर कर सूजी का घोल डाल कर फैलाएं। पैन को 2 से 3 मिनट तक ढंक दें।
- फिर चीले को दूसरी ओर पलट कर भूरा होने तक सेकिये और जब चीला पक जाए तब इसे प्लेट में निकाल लीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
