Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
लंच में बनाइये आलू की सूखी सब्जी
आलू की सूखी सब्जी को साइड डिश के तौर पर खाया जाता है। अगर आप दाल-चावल बना रही हों और उसके साथ आपको कुछ और बनाने का मन ना हो लेकिन परिवार वालों के लिये बनाना जरुरी हो, तो आलू की सूखी सब्जी बनाइये। यह बहुत ही टेस्टी होती है साथ ही इसे बनाने में न ही ज्यादा समय लगता है और न ही किसी विषेश सामग्री की आवश्यकता है।
अगर सुबह नाश्ते के लिये समय न हो तो आप इसे फटाफट बना सकती हैं और पराठे तथा रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं आलू की सूखी सब्जी बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
आलू- 5-6
प्याज- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
सरसों तेल- 2 चम्मच
विधि-
1. कढाई में तेल गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डाल कर तड़कने दीजिये।
2. अगर आप प्याज का प्रयोग कर रही हैं तो प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाइये। उसके बाद कढाई में कटे हुए आलू डालिये। आंच को मध्यम रखिये और 5 मिनट के लिये भूनिये।
3. फिर आलू में नमक और हल्दी मिलाइये। उसके बाद उसे 5 मिनट तक पकाइये।
4. जब आलू क्रिस्प नजर आएं तो आंच बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
