Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में बनाइये स्वीट कार्न रोटी
Veg
oi-Staff
स्वीट कार्न रोटी एक ऐसी बेस्ट रेसिपी है जिसे आप सुबह नाश्ते में पका कर परिवार जन को खिला सकती हैं। स्वीट कार्न बहुत ही हेल्दी होता है क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर होता है। स्वीट कार्न रोटी बच्चों दृारा बहुत पसंद की जाती है। बच्चों को स्वीट कार्न की अलग-अलग डिश रोज बना कर खिलानी चाहिये क्योंकि इससे बच्चों का ध्यान और दिमाग दोनों बढ़ता है। कार्न रोटी को किसी भी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है पर सबसे अच्छा है गार्लिक सॉस। यदि आप इसे एक बार बनाएंगी तो हमारा विश्वास है कि आप फिर हफ्ते में दो बार बनाना शुरु कर देंगी।
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
मैदा- 2 कप
स्वीट कार्न- 2 कप
प्याज- 1
आलू- 1 बड़ा
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक
पानी
विधि-
- भरावन सामग्री बनाने के आलू को उबाल लीजिये।
- एक कढाई लें, उसमें 1 चम्मच तेल डालें और जब वह गरम हो जाए तब उसमें कटी हुई प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भून लें।
- अब इसी में उबला आलू, स्वीट कार्न और मिर्च पाउडर तथा कटी हुई हरी धनिया काट कर मिक्स कर लें।
- इन सामग्रियों को एक साथ आंच पर 15 मिनट के लिये पकने दें।
- अब आटे को अच्छी प्रकार से सान लें।
- एक सीधा पैन लें, उसमें आधा चम्मच तेल डालें और फिर थोड़ा सा पानी छिड़के।
- इसइे बाद मध्यम साइज का आटा ले कर पैन पर रखें फैलाएं और उसमें भरावन वाली सामग्री बीच में भरें और चारों ओर फैला दें।
- इसके बाद एक और रोटी तैयार करें और उसे भी इसके ऊपर रख दें और रोटियों को चिपका कर बंद कर दें।
- रोटी के किनारों को चिपकाने के लिये तेल का इस्तमाल किया जा सकता है।
- इस रोटी के ऊपर तेल लगा कर दोनों ओर सेकें। रोटी खुलनी नही चाहिये।
- आपकी कार्न रोटी तैयार है, आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Sweet Corn Roti Recipe For Breakfast
Story first published: Thursday, October 3, 2013, 9:35 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications
