Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्वीट कार्न सूप
स्वीट कार्न सूप बहुत ही टेस्टी और आसानी से बनने वाला सूप है। यह हर किसी दा्रा पसंद किया जाता है और यह क्रीमी तथा स्वास्थ्य वर्धक भी होता है। यदि आपको भी खाने से पहले सूप पीने का शौक हो तो तुरंत ही बना डालिये ये स्वीट कार्न सूप। स्वीट कार्न सूप पी कर आपका और आपके पूरे परिवार का पेट भी भर जाएगा और उनका दिल भी खुश हो जाएगा।
कितने लोगो के लिये- 2
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
1 कप स्वीट कार्न
1 चम्मच कार्न फ्लोर
काली मिर्च
1-2 चम्मच नमक
4 कप पानी
बटर
गाजर, प्याज, आलू, धनिया पत्ती
विधि-
सबसे पहले कुकर में कार्न को 5 सीटी आने तक उबाल लें, उसके बाद उसे ठंडा करने के लिये रखें। कार्न को आधे कप पानी के साथ बारीक पेस्ट बना लें। 1 चम्मच कार्न फ्लोर को 5 चम्मच पानी में घोले और ध्यान रखें की उसमें गठ्ठे ना पडे़, इसे किनारे रखें। पैन गरग करें, बटर और फिर कार्न पेस्ट डालें और 1 कप पानी डालें और उबलने दें। अब इसमें कार्नफ्लोर वाला पानी डालें और उबलने दें। यदि आप चाहें तो उसमें सोया सॉस और सिरका भी डाल सकती हैं। अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद सारी सब्जियों के बारीक टुकडे़ कर के डालें और थोडी़ देर के बाद गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
