Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मसालेदार आलू की सब्जी
आलू की सब्जी अक्सर हर घर में बनाई जाती है और यह उनको खास पसंद होती है जो शाकाहारी होते हैं। अगर आप भी आलू की सब्जी के प्रेमी हैं और रोज उसी पुरानी विधि से सब्जी बना कर थक चुके हैं, तो इस बार हमारे तरीके से इस सब्जी को बनाइये। अगर आपको मसालेदार और मीठी सब्जी खानी है तो इसे ऐसे बनाइये।

सामग्री-
3-4 उबले आलू कटे हुए
2 मध्यम आकार के प्याज
2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
4-5 हरी मिर्च
2 टमाटर
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक
धनिया पाउडर
गरम मसाला
टमाटर का केचप
आधा चम्मच जीरा
1 तेज पत्ता
1 कप पानी
तेल
विधि-
एक कटोरे में सारे मसाले और नमक डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पेस्ट तैयार कर लें। टमाटर और प्याज को पीस कर पेस्ट तैयार करें। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें। अब पैन में प्याज और टमाटर का पेस्ट डालें और फिर उसे दो मिनट तक के लिये भूने और फिर उसमें मसाला पेस्ट डालें और फिर मीडियम आंच पर एक मिनट तक के लिये भूनें। अब ऊपर से गरम मसाला और टमैटो कैचप डाल कर जब तक तेल अलग न हो जाए, तब तक मसाले का भूनें। अब उसमें उबले हुए आलू डाल कर अच्छे से चलाएं और फिर थोड़ा सा पानी डालें। तब तक पकाएं जब तक वह अच्छे से हो न जाए, उसके बाद आंच बंद कर दें। आपकी आलू की सब्जी तैयार हो गई है, अगर इसको और भी चटपटा बनान है तो इसमें टमैटो कैचप की मात्रा और बढ़ा दें।



Click it and Unblock the Notifications
