Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी
भारतीय भोजन में आपको चटनी या अंचार ना मिले ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यदि बात करें चटनी की तो आपको घर-घर में कई प्रकार की चटनियां खाने को मिल जाएंगी। भारत के हर राज्य में अलग तरह की चटनियां मौजूद हैं। अब अगर बंगाली रेसीपी की बात की जाए तो आपको यहां पर टमाटर की मीठी और नमकीन चटनी मिल जाएगी। यह केवल 15 मिनट में बन जाती है। इस टमाटर की मीठी चटनी में अदरक, तेल, इमली, राई आदी अनेको चीजे़ पड़ती हैं, जिससे इसका स्वाद निखर के आता है।
जब भी घर पर मेहमान या दोस्त आएं तो इस टमाटर की मीटी-खट्टी चटनी बनाना ना भूलियेगा। आइये जानते हैं इस चटनी को बनाने की विधि।

लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
टमाटर- 10 (कटे हुए)
सरसो दाना- 1/2 चम्मच
अदरक- 1/2 इंच (पिसा)
नमक- 1/2 चम्मच
इमली का रस- 1/2 कप
चीनी- 5 चम्मच
जैतून तेल- 1 चम्मच
विधी-
1. एक पैन गरम करें, उसमें तेल डालें और फिर सरसों के दाने।
2. जब दाने तड़कने लगे तब उसमें पिसी अदरक डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
3. अब उसमें कटे हुए टमाटर डाल कर ऊपर से नमक डालें।
4. अब इसे मिक्स करें और पैन को ढंक दें। इसे 5 मिनट के लिये पकाइये।
5. फिर पैन में चीनी और बाद में इमली का रस डालिये।
6. इसे चलाने के बाद ढक्कन को ढांक दीजिये, चटनी को पकाने दीजिये और उसमें आधा कप पानी डाल दीजिये।
7. चटनी को तब तक पकाइये जब तक की यह पूरी तरह से पक और गाढी ना हो जाए। चटनी को टेस्ट कर के देखिये कि यह मीठी हुई या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications