Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट तड़के वाली दही बनाने की विधि
Veg
oi-Staff
दही तड़का एक बहुत ही टेस्टी और जाकेदार रेसिपी है। दही तड़के को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं क्योकि यह एक साइड डिश है। आप को अगर दही पसंद है तो आपको यह दही तड़का काफी पसंद आएगा। इसमें काफी मसालों का तड़का लगा हुआ है। आइये जानते हैं कि तड़के वाली दही बनाने की क्या विधि है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
5 कप दही
3 चम्मच तेल
1/2 चम्मच राई
2 चम्मच साबुत धनिया
7 लाल मिर्च
1 गुच्छा कडी पत्त
4 चम्मच बारीक कटी प्याज
1 पीस अदरक बारीक कटी
2 हरी मिर्च, बारीक कटी
1 चम्मच हल्दी पावडर
1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
2 टमाटर
नमक- स्वादअनुसार
दही बनाने की विधि-
- दही को मखमल के कपड़े में बांध कर तब तक टांग दें, जब तक कि उसका सारा पानी ना निथर जाए। इसके बाद उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दें।
बनाने की विधि-
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई, साबुत धनिया और लाल मिर्च डाल कर चलाएं।
- अब इसमें कडी पत्ती, अदरक और बारीक कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पावडर और हल्दी को 2 चम्मच गरम पानी में घोल कर दही में मिक्स करें।
- अब कटे टमाटर और नमक डाल कर पकाएं। आंच बंद करें।
- अब इस मिश्रण को दही पर डालें
- दही के ऊपर हरी धनिया छिड़के।
- आपका दही तड़का तैयार है, इसे रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Tadke wali dahi
Story first published: Monday, August 18, 2014, 12:12 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
