Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जायकेदार आलू गोभी अदरकी
आलू गोभी एक सिंपल सी रेसिपी है पर अगर इस सिंपल सी रेसिपी को अलग अंदाज में बनाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ जाता है। आज हम आपको जायकेदार आलू गोभी अदरकी बनाना सिखाएंगे, जिसमें अदरक का स्वाद भरपूर्ण आता है। वैसे भी सर्दियों में अदरक जरुर खानी चाहिये क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है। अदरक खाने से कई रोग भी दूर होते हैं। आलू गोभी अदरकी बिल्कुल उसी तरह से बनाई जाती है जैसे आम आलू गोभी की सब्जी बनाई जाती है। आइये जानते हैं कि जायकेदार आलू गोभी अदरकी कैसे बनाया जाता है।

सर्विंग्स: 4
तैयारी का समय- 15-20 मिनिट
पकाने के समय- 20-30 मिनिट
सामग्री
आलू- 2 मध्यम आकार
फूलगोभी- 1 मध्यम आकार
तेल- 3 बड़े चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च ,चीरा हुआ- 3
अदरक पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
दही - 2 बड़े चम्मच
अदरक,लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 2 इंच
टमाटर - 1 बड़ा
ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
विधि-
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- थोड़ी देर बाद हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।
- आधे मिनट तक चलाएं, फिर कटे आलू और गोभी के फूल डालें।
- दो मिनट के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- फिर दही डाल कर मिक्स करें और कढाई का ढक्कन बंद कर दें।
- आंच को धीमा करें और उसे पकने दें।
- फिर अदरक की लंबी पट्टी डाल कर मिक्स करें।
- फिर टमाटर डाल कर मिक्स करें।
- धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
