Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मधुमेह रोगियों के लिये टेस्टी दाल कबीला
Veg
oi-Staff
मधुमेह रोगियों को खाने पीने के मामले में बहुत दिक्कत होती है। ये खाओं ये मत खाओ... ऐसे ही कई तरह के ताम झाम होते हैं। पर आप जरा भी चिंता ना करें क्योंकि आज हम कापके लिये एक टेस्टी दाल जिसका नाम दाल कबीला है बनाना सिखाएंगे। यह मुगलई कुजीन का ही एक हिस्सा है पर इसे डायबिटिक रोगियों के हिसाब से बनाया गया है। दाल कबीला में कम से कम मसालों का प्रयोग किया गया है, जिससे यह रोगियों को नुकसान ना पहुंचाए। तो चलिये जानते हैं क्या है दाल कबीला रेसिपी बनाने कि विधि-

कितने लोगों के लिये- 4
भिगोने का समय- 4 घंटे
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- उरद दाल- 1 कप
- दालचीनी- 1
- लौंग- 3
- दालचीनी- 2
- सूखी लाल मिर्च- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 2
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- नींबू रस- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- नमक
- तेल- 1 चम्मच
- पानी- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- उरद दाल को पानी में 4 घंटो के लिये भिगो देने के बाद उसे छान लीजिये और कुकर में पानी और नमक डाल कर पका लीजिये। 2 सीटी लगाएं।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें दालचीनी, लौंग, जीरा, इलायची डाल कर फ्राई करें।
- अब इसमें सूखी लाल मिर्च , अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट फ्राई करें।
- अब सइमें कटे टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें तथा 5 मिनट पकाएं।
- जब मसाले पूरी तरह से पक जाएं तब दाल को उसमें उडे़ल दें और ऊपर से नींबू निचोड़ दें। इसे मिक्स करें और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- आंच बंद करें और कटी हरी धनिया छिड़क कर दाल को सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty Dal Kabila For Diabetics
Story first published: Thursday, November 28, 2013, 12:03 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2013



Click it and Unblock the Notifications
