Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
खट्टा-मीठा पाइनएप्पल का रायता
पाइनएप्पल का खट्टा मीठा रायता साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है और खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में भी।
खाने के साथ रायते हो तो खाने का स्वाद ही बढ़ जाता है। हमारे देश में रायते भी कई किस्म के होते है। आज हम आपको गाढे़ मलाईदार दही में चीनी के साथ पके हुये पाइनएप्पल के पल्प और टुकड़ों को मिलाकर बनाया हुआ पाइनएप्पल का खट्टा मीठा रायता साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है।और खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में भी।

सामग्री -
- फैंटा हुआ दही - 500 ग्राम
- कटे हुए पाइनएप्पल - 1/2 कप (100 ग्राम)
- पाइनएप्पल का पल्प - 1/2 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1/3 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
रेसिपी -
पाइनएप्पल का रायता बनाने के लिये 100 ग्राम पाइनएप्पल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटिये और मिक्सी की मदद से पेस्ट बना लीजिये और अलग से 100 ग्राम पाइनएप्पल लेकर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
पैन को गैस पर रखिये और इसमें अनानास का पल्प व इसके बाद चीनी डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए इसे पकाएं। पाइनएप्पल के पेस्ट और चीनी के बाद, कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़ों को पैन में डाल कर थोड़ा सा पका लीजिये ताकि पाइनएप्पल का कच्चापन खत्म हो जाये।
पाइनएप्पल के अच्छा गाढ़ा दिखने और सुगंध आने तक पका लीजिये। पाइनएप्पल को हल्का सा पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये। पकाये हुये पाइनएप्पल को एक प्लेट में निकाल लीजिये और ठंडा होने दीजिये.
पाइनएप्पल के ठंडे होने के बाद, फैंटे हुये दही में डाल लीजिये. साथ ही साथ नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से सभी सामग्री के मिलने तक मिला लीजिये।
तैयार अन्नानास के रायते के ऊपर जरा सा भुना जीरा पाउडर डाल कर गार्निश कर लीजिये। पाइनएप्पल का रायता परोसने के लिये तैयार है, आपका जब मन करे तब इस स्वादिष्ट रायते को बनाकर खाइये और खिलाईये।



Click it and Unblock the Notifications
