Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रॉयल और लजीज राजस्थानी गट्टे के पुलाव
गट्टे के पुलाव का स्वाद कुछ अलग होता है। ये राजस्थान में मारवाड़ क्षेत्र की फेमस डिशेज में से एक है।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
राजस्थानी खाने में चने की दाल प्रयोग भरपूर मात्रा में किया जाता है क्योंकि इसका उत्पादन रेगिस्तान श्रेत्र में ज़्यादा किया जाता है। चने की दाल से बना बेसन का प्रयोग रोटी, गट्टा, मिठाई और साथ ही कढ़ी को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है।
त्यौहारों के खास मौको पर चावल की जगह गट्टे का पुलाव बनाया जाता है। गट्टे के पुलाव का स्वाद कुछ अलग होता है। खास मौको पर इसे बनाकर आप मौके का मजा दुगुना कर सकती हैं।

सामग्री -
गट्टे के लिए
- आधा कप बेसन,
- आधा टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर,
- आधा टी-स्पून सौंफ
- आधा टी-स्पून अजवायन,
- दो टेबल-स्पून दही, आधा टी-स्पून तेल,
- नमक स्वादअनुसार
- तेल , तलने के लिए
पुलाव के लिए
- आधा कप पके हुए बासमती चावल
- एक टेबल-स्पून तेल
- एक इलायची
- 2 लौंग
- आधा टी-स्पून ज़ीरा
- आधा टी-स्पून सरसों
- एक चौथाई टी-स्पून हींग
- आधा कप तले हुए स्लाईस्ड प्याज़
- एक टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टी-स्पून हल्दी पाउडर
- आधा टी-स्पून गरम मसाला
- नमक स्वादअनुसार
पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (1 टेबल-स्पून पानी का प्रयोग कर)
- 8 लहसुन की कलियां
- 2 हरी मिर्च
- 50 मिलीलीटर (2") अदरक का टुकड़ा
- आधा कप स्लाईस्ड प्याज़
विधि-
गट्टे के लिए
- गट्टे की सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, 2 टेबल-स्पून पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूथ लें।
- आटे को 4 भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग के 200 मिमी (4 ") के पतले लंबे रोल बना लें।
- गट्टों को 10-12 समान आकार के टुकड़ो में काटकर रख दें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में भरपुर मात्रा में पानी गरम करें और गट्टे को उबलते पानी में डालकर 5 -6 मिनट तक पका लें। छानकर रख दें।
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, गटगटे डालकर, उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालकर रख दें।
आगे बढ़ने की विधि -
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, इलायची, लौंग, ज़ीरा, सरसों और हींग डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकन्ड तक भुन लें।
- तैयार पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भुन लें।
- पके हुए चावल, तले हुए प्याज़, तले हुए गट्टे, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए 2 मिनट तक पका लें।
- धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।
-
Comments
English summary
Tasty Gatte Ke Pulao Recipe
Story first published: Thursday, March 23, 2017, 12:10 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2017



Click it and Unblock the Notifications
