Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मेथी पनीर रेसिपी
Veg
oi-Staff
पनीर की डिश काफी लाजवाब होती है और बहुत से लोगों को पसंद भी आती है। अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं और रोज नई नई डिश बनाते रहते हैं तो, एक बार घर पर मेथी पनीर रेसिपी जरुर ट्राई करें। मेथी स्वास्थ्य के लिये अच्छी मानी जाती है और पनीर भी गुणों से भरा होता है। यह स्वादिष्ट पनीर व्यंजन खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। तो अगर आपके घर पर कभी दावत हो तो मेथी पनीर बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। बोल्डस्काई के किचेन किंग सेक्शन में हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी पनीर कैसे बनाया जाता है।
पनीर की 11 स्वादिष्ट रेसीपी
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- मेथी- 250 ग्राम
- पनीर- 250 ग्राम
- तेल- 2 टीस्पून
- साबुत लाल मिर्च- 4
- टमैटो प्यूरी- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- गरम मसाला - 1 टीस्पून
विधि-
- मेथी के आधो पत्तों को उबाल कर मिक्सर ग्राइडर में महीन पीस लीजिये। तथा कुछ मेथी के पत्तों को बारीक काट कर किनारे रख दीजिये।
- पनीर के टुकड़े काट कर उसे तेल या रिफाइंड में फ्राई करें। तले हुए पनीर के टुकड़ों को पानी में भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए।
- सबसे पहले कढाइ में तेल गरम कर लें। फिर उसमें लाल मिर्च डाल कर तल लें और बाहर निकाल कर रख लें।
- अब उसी कढाई में टमैटो प्यूरी डाल कर कुछ देर चलाएं।
- फिर नमक, गरम मसाला और धनिया डाल कर पकाएं।
- जब मसाला थोड़ा गाढा नजर आने लगे तब इसमें पिसी हुई मेथी और मेथी की पत्तियों को डाल कर चलाएं।
- कुछ देर में इसमें पनीर के टुकड़े डालें। ऊपर से तली हुई लाल मिर्च भी डालें।
- इसे 3 मिनट तक पकाएं और आंच धीमी रखें।
- जब सब्जी पक जाए तब आंच बंद कर दें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty Methi Paneer Recipe
Story first published: Thursday, November 27, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2014



Click it and Unblock the Notifications
