Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस वीकेंड जरुर बनाएं टोफू बटर मसाला रेसिपी
Veg
oi-Staff
वेजिटेरियन रेसिपी की बात ही कुछ और होती है। यह स्वादिष्ट तो होती ही है और साथ में पौष्टिक भी होती है। अगर आप ऐसा ही कुछ बनाने की सोंच रही हैं, तो इस वीकेंड पर टोफू बटर मसाला रेसिपी बनाएं। टोफू बटर मसाला ठीक उसी तरह से पकाया जाता है, जिस तरह से पनीर बटर मसाला बनाया जाता है। टोफू को सबसे पहले फ्राई जरुर करें। इस सब्जी में काजू और दूध आदि मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद शाही बन जाता है। आइये जानते हैं कि यह टोफू बटर मसाला कैसे बनाया जाता है। जैन रेसिपी: मिक्सड वेजिटेबल करी
कितनेः 3
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट

सामग्रीः
- टोफूः 500 ग्राम
- काजूः कप
- टमाटरः 3
- हरी मिर्चः 2
- अदरक लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
- दहीः कप
- हल्दी पावडरः 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडरः 1 चम्मच
- धनिया पावडरः 2 चम्मच
- गरम मसालाः 1 चम्मच
- चीनीः चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
- जीरा पावडरः 1 चम्मच
- दूधः कप
- बटरः 1 चम्मच
- तेलः 1 चम्मच
- घिसी अदरकः गार्निश करने के लिये
विधिः
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें टोफू के चैकोर पीस डाल कर फ्राई कर लें।
- अब काजू को हल्के पानी के साथ पीस कर पेस्ट तैयार करें।
- कढाई में बटर गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, गरम मसाला पावडर डाल कर पकाएं।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी और काजू पेस्ट डालें।
- पांच मिनट पकाएं और फिर इसमें ठंडा दूध, चीनी और नमक डाल कर अच्छी तरह से पकाएं।
- जब ग्रेवी पकना शुरु हो जाए तब इसमें टोफू के फ्राई किये पीस डालें और कढाई को ढंक दें।
- जब सब्जी पक जाए तब इसमें घिसी अदरक डाल कर गार्निश करें।
- आपका टोफू बटर मसाला तैयार है, इसे रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Tofu Butter Masala Recipe For Shravan
Story first published: Saturday, July 19, 2014, 14:33 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2014



Click it and Unblock the Notifications
