Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्वादिष्ट टोफू मखनी
आप सोच रहे होगें कि यह किस तरह कि रेसीपी है। यह एक देसी स्टाइल में बनाई जाने वाली टोफू रेसीपी है जो कि पनीर मखनी की ही तरह बनाया जाता है। टोफू में बहु सारा प्रोटीन पाया जाता है जो कि सोया मिल्क से प्राप्त किया जाता है। टोफू खाने में टेस्टी भी होता है। इससे आप कई प्रकार की डिश बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह स्वादिष्ट टोफू मखनी बनाते हैं सिजमें काजू का पेस्ट पड़ता है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
टोफू- 1 ब्लॉक मध्यम आकार मे कटा
नींबू रस- 1 चम्मच
प्याज- 1
टमाटर- 2
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
टमैटो प्यूरी- -½ कप
काजू पेस्ट- 2 चम्मच
गुड- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
इलायची पाउडर- 3
दालचीनी- 1
लौंग- 3
काली मिर्च- 10 दाने
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
कस्तूरी मेथी- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- टोफू पीस को नींब रस, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के साथ मैरीनेट करें और अलग रख दें।
- एक पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें जीरा , दालचीनी, इलायची, काली मिर्च और लौंग डालें, जब भुन जाए तब कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब अदरक लहसुन पेस्ट, काजू पेस्ट और कस्तूरी मेथी डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- उसके बाद पैन में कटे टमाटर, टमैटो प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- जब टमाटर गल जाए तब पैन बंद कर दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में पीसे और पैन में दुबारा डाल कर गरम करें।
- जब ग्रेवी पक जाए तब इसमें पानी और नमक डालें, फिर उबालें, फिर टोफू डाल कर पकाएं।
- इसे मिक्स करें और धीमी आंच पर 5 मिनट पका कर गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
