Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बड़ी ही टेस्टी है ये टमाटर की बिरयानी
अगर आप नॉनवेज खाने का शौकीन नहीं रखते और फिर भी बिरयानी खाना चाहते हैं, तो आप टमाटर की बिरयानी आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। यह टेस्ट में काफी अच्छी होती है और इसे बनाना भी कोई कठिन कार्य नहीं है।
Veg
oi-Staff
अगर आप नॉनवेज खाने का शौकीन नहीं रखते और फिर भी बिरयानी खाना चाहते हैं, तो आप टमाटर की बिरयानी आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। यह टेस्ट में काफी अच्छी होती है और इसे बनाना भी कोई कठिन कार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें- बड़ी ही टेस्टी है यह पनीर बिरयानी
आप चाहें तो, इसे लंच बॉक्स में ले जा सकते हैं या फिर डिनर में भी सर्व कर सकते हैं। इसे रायते के साथ सर्व करें तो यह और भी टेस्टी लगेगी। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

कितने- 4 से 5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 40-45 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल - 2 कप
- तेल - 3 चम्ममच
- दालचीनी - 2 इंच का टुकड़ा
- इलायची - 4
- सौंफ - 2 चम्मच
- प्याज - 1 बड़ी, बारीकी से कटी हुई
- हरी मिर्च पेस्ट - 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
- टमाटर - 4 बड़े, बारीक कटे
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- चीनी - 2 चम्मच
- हरी धनिया - 1/4 कप, बारीक कटी
- पुदीने के पत्ते - 1/4 कप, बारीक कटे हुए
- नारियल का गाढा दूध - 1 कप
- पानी - 2 कप / 500 मिलीलीटर
विधि -
- सबसे पहले बासमती चावल को धो कर पानी में 30 मिनट के लिये भिगो लें। फिर उसे छान कर किनारे रख दें
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें दालचीनी, सौंफ और इलायची डालें।
- अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें। जब यह गोल्डन हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
- फिर इसमें सभी मसाले, नमक और शक्कर डालें। 30 सेकेंड तक चलाएं।
- फिर इसमें टमाटर मिक्स करें और सभी चीजों को मिला कर 5 मिनट तक पकने दें।
- जब टमाटर गलने लगे, तब उसमें धनिया और पुदीना पत्ती मिलाएं और तुरंत चलाएं। आपका मसाला तैयार है।
- अब अपना राइस कुकर का कटोरा लें, उसमें मसाला और भिगोया हुआ चावल, नारियल का दूध और पानी मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स करें। पानी को थोड़ा चख लें।
- अब राइस के कटोरे को एलेक्ट्रिक कुकर में रखें और पकाएं।
- एक बार चावल हो जाने पर इसे रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Tomato Biryani Recipe
Story first published: Tuesday, January 3, 2017, 14:30 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2017



Click it and Unblock the Notifications
