Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ब्रेकफास्ट में बनाएं टमाटर दलिया उपमा
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट के लिये अगर कुछ आसान सी चीज पकानी हो तो उपमा का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सूजी से उपमा बनाना तो शायद आप जानती ही होंगी लेकिन आज हम आपको दलिया से उपमा बनाना सिखाएंगे। दलिया काफी पौष्टिक होता है और इसे खाने से पेट भी लंबे समय तक भर जाता हे। अगर आपको हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बनानी है तो आप टमाटर दलिया उपमा बना सकती हैं। खट्टा टमाटर इस उपमा का स्वाद बदल सकता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिये इसे जैतून के तेल में बनाएं। आइये जानते हैं टमाटर दलिया उपमा बनाने की विधि। क्या दलिया खाने से वाकई में वजन घटता है?

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- दलिया- 1 कप
- प्याज- 1 कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2
- टमाटर- 1
- शिमला मिर्च- 1
- धनिया पत्ती- 2 ठंडल
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
- नमक- स्वादअनुसार
- चीनी- 1/2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और हटी हरी मिर्च डालें।
- फिर कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर उसे गुलाबी करें।
- अब इसमें कटे टमाटर और शिमला मिर्च डाल कर नमक और हल्दी मिक्स करें।
- आप इसी समय पर हल्की सी चीनी भी मिक्स कर सकती हैं।
- सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर के 4 मिनट पकाएं।
- फिर दलिया डालें और चलाएं, उसके बाद 2 कप पानी डाल कर पैन में ढक्कन लगा दें।
- इसे 10 मिनट पकने दें और बीच बीच में चलाती रहें जिससे यह चिपके नहीं।
- जब टमाटर वाली दलिया तैयार हो जाए तब इसमें हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Tomato Dalia Upma For Breakfast
Story first published: Thursday, July 3, 2014, 10:07 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications
