Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गरमा गरम खाएं टमैटो राइस
अगर आपको तीखी और मसालेदार डिश पसंद है, तो आपको टमैटो राइस जरुर ट्राय करनी चाहिये। टमैटो राइस बनाने के लिए आपको किसी स्पेशल स्किल की जरुरत नहीं पड़ेगी और जब या डिश तैयार हो कर सामने आएगी तो आप के मुंह में पानी आ जाएगा। इसकी विधि बहुत ही सरल है और इसको बनाने में कोई झंझट भी नहीं है क्योंकि यह माइक्रोवेव में बनाइ जाती है। चलिए जानते हैं इसको बनने की विधि-

सामग्री-
4 टमाटर, 2 कप बासमती चावल, 1 प्याज, 6 लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 5 काली मिर्च, 2 दालचीनी, 2 इलायची, 1 तेज पत्ता, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 4 लौंग, 1 चम्मच घी, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
चावल को धो कर एक पतीले में पानी भर कर आधा घंटे तक के लिए रख दें। दूसरी ओर टमाटर का गूदा निकाल लें, प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार करें। अब एक माइक्रोवेव बाउल लें और उसमें घी डाल कर दो मिनट तक गरम करें। उसके बाद उसमें तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग आदि डाल कर दो मिनट तक पकाएं। अब इसमें प्याज वाला पेस्ट मिलाएं और चलाएं, फिर उसमें टमाटर पल्प को नमक में मिला कर डालें। जब दो मिनट तक अच्छे से भून लें, तब बाउल में जीरा पाउडर, कटी हरी मिर्च और चावल डाल कर दो मिनट तक भूने। अब उसमें चार कप पानी डाल कर माइक्रोवेव को 18 मिनट और 640 डिग्री सेंटीग्रेड पर सेट कर दें। जब आपका टमैटो राइस बिल्कुल तैयार हो जाए, तब उसको प्याज और हरी धनिया के साथ गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
