Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
लाजवाब होती है दही की सब्जी

दही की सब्जी के लिए सामाग्री:
दही की सब्जी बनाने के लिए जो भी सामाग्री चाहिए होती है, वो आसानी से हमें अपने घर में ही मिल सकती है। इसके लिए आपको 500 ग्राम दही, 50 ग्राम प्याज का लच्छा, 25 ग्राम अदरक का लच्छा, 7 से 8 हरी मिर्च, 100 ग्राम देशी घी, 1 छोटा चम्मच पिसी हुयी लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच पिसा हुआ धनियां, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच गर्म मसाला, थोड़ी सी दाल चीनी, और सबसे आख्रिरी और महत्वूर्ण नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
इस सब्जी के लिए पूरी तरह से जमी हुयी दही का ही प्रयाग करें। पहले दही को एक महीन यानी की (मारकीन) के कपड़े में बांधकर उसे खुब अच्छी तरह से निचोड़ ले।उसके बाद उससे निकलने वाली पानी को अलग कर के दही को एक अलग बर्तन में रख लें। इस दौरान आप एक पतीलें में देशी घी को गर्म करके प्याज, अदरक, और हरी मिर्च को पूरी तरह से तल लें।
जब प्याज ठीक तरह से भूरा हो जाये, उस समय उसमें मसाला डाल दें और तब तक भूनते रहें जब तक मसाला ठीक तरह से पक न जायें। इस दौराना ध्यान दे कि चूल्हे की आंच धीमी ही रखें। ज्यादा तेज आंच होने पर मसाला ठीक तरह से पकेगा नहीं। मसाले के पककर तैयार हो जाने के बाद छान कर रखी गयी दही को पतीले में डाल दें, और रस्से (ग्रेवी) के गाढ़े होने तक का इंतजार करें। जब तक आपका दही भून रहा हो तब तक आप गर्म मसाला तैयार कर लें। जब रस्सा गाढ़ा हो जाये पतीले को उतार ले और उसके उपर गर्म मसाला छिडके।
गर्म मसाला के छिड़कने के बाद सब्जी को चलाऐं और कुछ देर तक उसे छोड दें। लगभग 10 से 12 मिनट बाद आपकी जाएकेदार दही की सब्जी खाने के लिए तैयार हो जायेगी। है ना लाजवाब तो कम से कम समय में आप अपने लिए एक शानदार सब्जी तैयार कर सकते है। तो आप बने रहिए हमारे साथ हम आपको रोजाना नये नये पकवान बनाने के बारें में बताते रहेंगे। इसके अलांवा यदि आपके पास कोई ऐसी ही रेसिपी हो जो कि आप हमसे शेयर करना चाहते है, तो आप हमे इस आईडी पर मेल कर सकते है, " [email protected]" हमे आपके सुझाव और विचारो का शामिल करने में अपार प्रसन्नता होगी।



Click it and Unblock the Notifications
