जायकेदार वेजिटेबल कढ़ी

भारतीय कुजीन में कढ़ी एक आम खाई जाने वाली डिश है, जो कि बेसन और दही से बनाई जाती है। कढ़ी कई प्रकार से बनाई जा सकती है लेकिन आज हम आपको वेजिटेबल कढ़ी बनाना सिखाएंगे। आप कढ़ी में कई प्रकार की सब्‍जियां मिक्‍स कर सकती हैं। इस तरह से एक सिंपल सी कढी भी टेस्‍टी और हेल्‍दी बन जाएगी। सर्दियों में कढ़ी खाने का अपना अलग ही मजा होता है। आइये जानते हैं कि जायकेदार वेजिटेबल कढी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

Vegetable Kadhi Recipe

सामग्री-

  • बेसन- 1/2 कप
  • खट्टी दही- 2 कप
  • पानी- 5-6 कप
  • तेल- 2 चम्‍मच
  • मेथी- 1 चम्‍मच
  • राई- 1 चम्‍मच
  • जीरा- 1 चम्‍मच
  • हींग- 1/2 चम्‍मच
  • कडी पत्‍ते- 10-12
  • सूखी लाल मिर्च- 3-4
  • प्‍याज- 1 कप
  • हरी मटर- 1/4 कप
  • भिंडी- 6-8 बीच से कटी हुई
  • फूल गोभी- 1/4 कप
  • आूल- 1/4 कप
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • हल्‍दी पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर- चम्‍मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्‍मच

तड़के के लिये

  • तेल- 1 चम्‍मच
  • राई- 1/2 चम्‍मच
  • कडी पत्‍ते- 10
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच

विधि-

  1. दही को फेंट लीजिये, फिर उसमें बेसन डाल कर अच्‍छे से मिक्‍स कर लीजिये।
  2. इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पतला कर लीजिये।
  3. अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें मेथी डालें।
  4. फिर राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और कडी पत्‍ते डाल कर चलाएं।
  5. अब कटी हुई प्‍याज डाल कर चलाएं।
  6. फिर इसमें सभी सब्‍जियां मिक्‍स करें और कुछ मिनट के लिये पकाएं।
  7. उसके बाद नमक, हल्‍दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर फ्राई करें।
  8. दही और बेसन का घोल डालें और मिश्रण को उबालें।
  9. आंच को धीमा कर के 30 मिनट तक मध्‍यम आंच पर पकाएं।

तड़के के लिये -

  1. पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें राई और कडी पत्‍ते डालें।
  2. आंच बंद कर दें, फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर इसको कढ़ी में डालें।
  3. गरमा गरम चावल और रोटी के साथ कढ़ी को सर्व करें।

Story first published: Wednesday, January 1, 2014, 20:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion