Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
वेज कीमा मटर
कीमा का मतलब हम ज्यादातर पिसे हुए मीट से निकालते हैं। भारत में कीमा के व्यंजन काफी पसंद किया जाता है। हांलाकि वे जो वेजिटेरियन हैं, वे कीमा का लुफ्त नहीं उठा सकते । पर आज यहां कुछ उल्टा होगा क्योंकि आज हम आपको वेज कीमा मटर जो कि एक साइड डिश है, उसकी विधि बताएंगे। इसमें सभी सब्जियो को उबाल कर पीसा जाता है और फिर उससे सब्जी तैयार की जाती है। यह सब्जी देखने में पाव भाजी की ही तरह लगती है। हांलाकि वेज कीमा ऐसे नहीं बनता है, यह टेस्ट में भी अलग होता है। सब्जियों के रूप में आप इसमे गोभी, शिमला मिर्च, आलू और मटर मिला सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
गोभी- 200 ग्राम
शिमला मिर्च- 1
आलू- 1
मटर- 10
प्याज- 1
लहसुन-अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 3
टमाटर- 1 1/2
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
गरम मसाला- 1 चम्मच
इलायची- 2
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले सारी सब्जियों को एक प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक उबल लें।
- उसके बाद उसमें से पानी को छाने और पानी को एक किनारे रख लें।
- अब पैन में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता, जीरा, इलायची आदि डाल कर तड़कने दें।
- अब उसमें चॉप किये हुए प्याज डाल कर हल्की आंच पर भूरा होने दें।
- अब सारी सब्जियों को डालें और 5 मिनट तक पकाने दें। आप चाहें तो उसमें हरी मिर्च भी डाल सकती हैं।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट तक पकाएं।
- अब टमाटर और नमक , लाल मिर्च पाउडर तथा हरी धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- पैन को ढंक दें और 5 मिनट बाद खोल कर उसे किसी चम्मच से हल्के से मैश करें। फिर इसमें गरम मसाला तथा घी डालें



Click it and Unblock the Notifications
