Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्वादिष्ट मुगलई पनीर कोफ्ता
Veg
oi-Staff
पनीर की हर डिश सभी को पसंद आती है। पनीर के कोफ्ते काफी टेस्टी होते हैं और अगर उन्हें मुगलई स्टाइल में बनाया जाए तो और भी स्वाद आता है। पनीर के टेस्टी कोफ्तों को काजू और बादाम की क्रीमी ग्रेवी में डाल का सर्व किया जाता है।
इन मुगलई पनीर कोफ्तों को नान, बटर नान,पराठे या फिर बासमती चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं मुगलई पनीर कोफ्ते को बनाने की विधि।
RECIPE: रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं पनीर मखनी
कितनेः 5 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 45 मिनट

कोफ़ता बनाने की सामग्रीः
- पनीरः 100 ग्राम
- आलूः 1½ उबला
- खोआः 50 ग्राम
- अदरक लहसुन पेस्टः 2 चम्मच
- हल्दी: 1½ चम्मच
- किशमिशः 25 ग्राम
- मैदाः 50 ग्राम
- सरसों का तेलः 1 टीस्पून
- जीराः 1 चम्मच
- नमकः स्वादअनसुार
ग्रेवी बनाने की सामग्रीः
- तेलः 3 चम्मच
- दालचीनीः 2
- हरी इलायचीः 6
- बडी इलायचीः 2
- लौंगः 12
- तेज पत्ताः 2-3
- जीराः 2 चम्मच
- प्याजः 2 बारीक कटी
- अदरक लहसुन पेस्टः 4 चम्मच
- हल्दीः 1 चम्मच
- साबुत धनियाः 1 चम्मच
- टमाटर की प्यूरीः 100 ग्राम
- दूधः 100 ग्राम
- दहीः 5 चम्मच
- शक्करः ½ चम्मच
- काजूः ¼ कप, भिगोया हुआ
- बादामः ¼ कप, भिगोया हुआ
- नमकः स्वादअनुसार
पनीर कोफ़ता बनाने की विधि:
- एक बडा कटोर लें, उसमें पनीर, उबला आलू, मिर्च, खोआ, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पावडर, ताजी धनिया, पिसा हुआ जीरा और धनिया, सरसों का तेल और किशमिश को मिक्स कर के मुलायम आटा गूथ लें।
- अब इस पनीर के मिश्रण के छोट छोटे बाल्स बना लें और इसे मैदे से लपेट लें।
- फिर इसे 15 मिनट के लिये फ्रिल में रख दें, जिससे ये टाइट हो जाएं।
ग्रेवी बनाने की विधि:
- भिगोया बादाम और काजू को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें।
- एक पैन लें, उसमें थोडा सा तेल गरम करें।
- अब इसमें हरी इलायची, बडी इलायची, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता और जीरा डालें।
- जब ये सभी चीजें तडकना बंद हो जाएं, तब इसमें प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, पिसी हरी धनिया और काजू वाला पेस्ट डालें।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि प्याज भूरी ना हो जाए।
- उसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और ताजा दूध भी डालें।
- इसे हल्के हाथों से चलाएं और आंच को धीमा कर दें।
- अब इसमें दही और शक्कर डाल कर एसिडिटी को बैलेंस कर लें।
- इसके बाद बर्तन को 10 से 15 मिनट तक ढंक कर पकाएं।
- दूसरी ओर कोफ़तों को फ्रिज से निकाल कर गरम तेल की कढाई में अच्छी तरह से तल लें।
- अब इन कोफ़तों को तैयार ग्रेवी में डालें और उपर से हरी धनिया और नींबू छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Vegetarian Paneer Kofta Recipe
Story first published: Monday, June 15, 2015, 9:23 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2015



Click it and Unblock the Notifications
