Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
वीडियो देख कर सींखे कैसे बनती है केले की पूड़ी
आपने दाल की पूड़ी और सदी पूड़ी तो जरुरी खाई होगी, मगर आज हम आपको टेस्टी और मीठी केले की पूड़ी बनाना सिखाएंगे। आज हम आपके साथ एक वीडियो शेयर करेंगे जिसको देख कर आप आराम से पूड़ी बनाना सीखेंगी।
यह केले की पूड़ी बड़ी ही जल्दी बन जाती है और साथ ही यह खाने में काफी टेस्टी भी लगती है। आपके बच्चे इस पूडी को जरुर पसंद करेंगे, तो देर किस बात का आइये देखते हैं इसका वीडियो।
कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- केला- 1
- इलायची पावडर- चम्मच
- शक्कर- 2 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- गेहूं का आटा- डेढ कप
- जीरा- 1/2 चम्मच
- खाने वाला सोडा- 1/4 चम्मच
- तेल-
बनाने की विधि -
केले को छील कर तोड़ कर मिक्सी में डालें।

फिर उसमें इलायची पावडर, 2 चम्मच शक्कर और 1 चम्मच दही मिला कर पीस लें।

अब एक कटोरे में गेहूं का आटा डालें।

आटे में जीरा और खाने वाला सोडा मिक्स करें।

अब धीरे-धीरे केले की प्यूरी को आटे में मिक्स करती जाएं और अच्छी तरह से मुलायम आटा गूथें। फिर इसे 30 मिनट के लिये ऐसे ही रख दें।

अब आटे से लोई निकालें और उसकी पड़ी बनाएं। ढेर सारी पूडी बना कर रख लें और गरम तेल में तलें।

एक बार जब पूडी गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे निकाल लें। आपकी पूडियां अब तैयार हैं, इसे गरमा गरम सर्व करें।




Click it and Unblock the Notifications
