Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
जायकेदार वीट डोसा
Veg
oi-Staff
अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं और आपको साउथ इंडियन डोसा खाना पसंद है तो आप वीट डोसा बना सकते हैं। जी हां, शायद आपने कभी भी गेहूं के आटे का डोसा अपने सपने में भी ना सोचा हो पर यह सच है कि गेहूं के आटे का भी डोसा बनाया जा सकता है। वीट डोसा खाने में बहुत ही लजीज होता है और इसे सुबह आराम से ब्रेकफास्ट में खाया जा सकता है। इसमें गाजर, प्याज और नमक आदि डाले जाते हैं जिससे यह बहुत ही टेस्टी बन जाता है। आइये जानते हैं कि वीट डोसा कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-
- 3 कप गेहूं का आटा
- नमक स्वादअनुसार
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 कप कटी हुई प्याज
- 1/2 कप घिसी हुई गाजर
- 1 चम्मच कटी धनिया
विधि-
- गेहूं के आटे को छान लें, फिर उसमें कसूरी मेथी और दही तथा नमक मिलाएं। इसे घोल बनाने के लिये इसमें पानी मिलाएं।
- तवा गरम करें, उसमें एक कटोरी डोसे का घोल डालें और गोलाई में फैलाएं।
- इस पर घिसी हुई गाजर, प्याज और धनिया एक चम्मच, डाल कर फैलाएं।
- इसे दूसरी ओर पलटें, एक साइड पकाएं।
- एक बार हो जाने पर दूसरी ओर पलटें और फिर तवे से हटा कर गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Wheat Dosa Recipe
Story first published: Tuesday, December 24, 2013, 11:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications