Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दाल-चावल के साथ बनाइये बैंगन का भरता
Veg
oi-Staff
दाल-चावल के साथ अगर कुछ चटपटा और तीखा मिल जाए तो स्वाद ही आ जाता है। अगर आपने खाने में सब्जी नहीं बनाई है तो आप बैंगन का भरता बना सकती हैं। बैंगन का भरता बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती। बस आपको बैंगन कुछ देर के लिये गैस पर भूनना है।और फिर इसे मसालों के साथ पैन में फ्राई कर के तैयार कर लेना है। तो चलिये शुरु करते हैं बैंगन का भरता बनाने की विधि-
कितने - 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- बैंगन- 1
- प्याज- 1
- लहसुन- 8
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 3
- नमक
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
विधि-
- बैंगन को धो कर उसमें छोटे छोटे कई चीरे लगा लें।
- बैंगन में हल्का सा तेल लगा दें।
- गैस जलाएं और उस पर बैंगन को रख कर भून लें।
- जब बैंगन अच्छी प्रकार से भुन जाए जब उसे पानी में रख दें जिससे उसे आसानी से छीला जा सके।
- फिर एक कटोरे में बैंगन को हाथों से मसल लें।
- फिर पैन चढाएं और उसमें कटी हुई प्याज और लहसुन डाल कर भूनें।
- फिर उसमें अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर 2-3 मिनट चलाएं।
- फिर इसमें कटे हुए टमाटर, नमक और बैंगन डाल कर फ्राई करें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद करें और उसमें कटी हुई धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Baingan Ka Bharta Recipe
Story first published: Thursday, December 5, 2013, 12:00 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2013



Click it and Unblock the Notifications
