Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
ढेर सारी सब्जियों के साथ बनाइये मैगी मसाला
चाहे वह बच्चे हों या फिर बडे़, हर किसी को मैगी बहुत पसंद होती है और हो भी क्यों ना, यह दो मिनट जो बन जाती है। मैगी को बनाने का कोई समय नहीं होता, चाहे तो ब्रेकफास्ट में बनाएं या फिर डिनर में। यदि आप अकेले रहते हैं तो आप से अच्छा कोई और नहीं जान सकता इस मैगी के बारे में।
मैगी बनाने के कई तरीके हैं लेकिन यदि आप मैगी को तमाम सब्जियों के साथ बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिये यह खास और सरल विधि ले कर आएं हैं, तो ज़रा ध्यान दीजियेगा।

लोगों के लिये- 2
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
मैगी- 2 पैकेट
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
गाजर- 1
टमाटर- 1
पनीर- 3-4 क्यूब में कटी
हरी मिर्च- 4-5
लहसुन- 6-7
जीरा- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
पैन में तेल गरम करें, तेल गरम हो जाने के बाद उसमें जीरा, कटे हुए प्याज, पिसा लहसुन डाल कर कुछ देर के लिये चटकाएं। उसके बाद पैन में कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर डालें। जब सब्जियां गल जाए तब उसमें पनीर के छोटे टुकडे़, हरी मिर्च और टमाटर डालें और कुछ देर के लिये भूनें। फिर अपने हिसाब से नमक डालें और पकाएं।
अब पैन में पानी और मैगी डालें तथा मैगी पकने तक उसे उबालें। इसके बाद मैगी में मैगी मसाला काट कर डालें और दो मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। आपकी मैगी मसाला बिल्कुल तैयार है, इसे गरमा-गरम बच्चों और बडों को सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
