Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
यम्मी मशरूम रेड पेपर रेसिपी
Veg
oi-Staff
मशरूम काफी टेस्टी सब्जी होती है जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। अगर आप मशरूम बनाने की इच्छुक हैं तो आज घर पर मशरूम रेड पेपर रेसिपी बनाइये। यह टेस्टी सब्जी घर में हर किसी को बहुत पसंद आएगी।
आज हम आपको इस सब्जी को स्टेप बाई स्टेप बनाना सिखाएंगे जिससे आपको काफी आसानी हो जाएगी। अगर आपके बच्चे ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप काली मिर्च थोड़ी कम ही डालें।आइये जानते हैं कि पेपर मशरूम ड्राई फ्राई रेसिपी बनाने की विधि।
READ: टेस्टी क्रीमी मशरूम मटर मखनी

कितने- 3
तैयारी में समय- 16 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- मशरूम- 250 ग्राम
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- लहसुन - 2
- लाल मिर्च- 1
- काली मिर्च साबुत- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया- गार्निश करने के लिये
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें कटी हुई प्याज डालें और गोल्डन ब्रााउन करें।
- फिर इसमें चॉप गार्लिक डाल कर चलाएं।
- उसके बाद कटे टमाटर और साबुत काली मिर्च डालें।
- इन्हें हल्की आंच पर फ्राई करें। उसके बाद थोड़ी सी हल्दी डालें।
- जब टमाटर गलने लगे तब इसमें मशरूम और लाल मिर्च डालें।
- इसे फ्राई करें और पैन को ढंक दें।
- थोड़ी देर के बाद पैन को खोल कर उसमें नमक छिड़के।
- कुछ देर आंच पर रखें और उसके बाद आंच बंद कर के इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Mushroom Red Pepper Recipe
Story first published: Saturday, April 18, 2015, 13:27 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications
