Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बैसाखी में सब का मन जीतें पिंडी चना बना कर
Veg
oi-Staff
पिंडी चने को पंजाबी पिंडी छोले के नाम से भी पुकारा जाता है। पिंडी चने बैसाखी में जरुर बनाए जाते हैं। यह काफी टेस्टी और काफी हेल्दी भी होते हैं।
इनमें आपको बहुत सारा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मिल जाएगा। बच्चों को तो यह काफी पसंद आता है।
TRY OUT: बैसाखी पर बनाएं आटे की पिन्नी
आप पिंडी छोले को पूड़ी या भटूरे के साथ बना सकती हैं। यह रेसिपी छट से बन जाती है इसलिये बैसाखी में इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
आइये जानते हैं कि यह टेस्टी पिंडी छोले कैसे बनाए जाते हैं।

तैयारी में समय- 5 मिनट + भिगोने का समय
पकाने में समय - 30 मिनट
कितने- 4 लोगों के लिये
सामग्री-
- काबुली चना- 1 कप
- सूखे अनारदाने- 2 चम्मच
- शाह जीरा- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 3 चम्मच
- टी बैग- 1
- तेज पत्ता- 3
- दालचीनी- 2 पीस
- लौंग- 4
- धनिया पावडर- 2 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- हरी धनिया- 4
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- 3 कप
- छोला मसाला - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- अमचूर पावडर- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 3
विधि-
- चनों को रात भर के लिये पानी में भिगो दें।
- फिर उन्हें प्रेशर कुकर में दालचीनी, इलायची, टी बैग, तेज पत्ता डाल कर तीन सीटी आने तक पका लें।
- अब पानी को निथार कर उसमें से टी बैग को निकाल लें। पानी को फेकें नहीं बल्कि उसे किसी बरतन में आगे के प्रयोग के लिये निकाल कर रख लें।
- अब गैस पर एक पैन में अनारदाना और शाह जीरा को भून कर मिक्सी में पीस लें।
- अब एक कटोरे में लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, भुना जीरा पावडर, छोले मसाले, गरम मसाले और अमचूर पावडर को मिक्स करें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हरी मिर्च डाल कर सौते करें। फिर इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
- उसके बाद इसमें मिक्स मसाले डाल कर दो मिनट पकाएं। फिर 1 कप वह पानी डालें जिसमें आपने चनों को पकाया था। इसे पांच मिनट तक उबालें।
- फिर इसमें पकाये चने डाल कर मिक्स करें। पांच मिनट के बाद अनारदाना वाला पिसा पावडर और हरी इलायची डालें।
- पैन को ढंक दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और पिंडी छोलों को सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Pindi Channa Recipe
Story first published: Saturday, April 11, 2015, 12:13 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications